फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Daughters get a boost from Sumangala scheme

सुमंगला योजना से बेटियों को मिल रहा बढ़ावा

Sun, 24 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Daughters get a boost from Sumangala scheme
पीडीडीयू नगर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को साकार करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं भी संचालित हैं। राज्य सरकार की ओर से संचालित सुमंगला योजना से बेटियों को जहां बढ़ावा मिल रहा है वहीं यह शिक्षा के लिए भी प्रेरित कर रही है। जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से अब तक 6407 बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा महिला शक्ति केंद्र, बाल संरक्षण सेवाएं सहित सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक थानों पर महिला हेल्प डेस्क, महिला हेल्पलाइन नंबर की सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के सहयोग के लिए वन स्टॉप सेंटर की भी स्थापना की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव ने बताया कि बेटी के जन्म होने पर तीन हजार, एक साल पर टीकाकरण के बाद एक हजार रुपये, कक्षा एक और छह में जाने पर दो-दो हजार के साथ कक्षा नौ में पहुंचने पर तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद डिप्लोमा कोर्स या फिर स्नातक की पढ़ाई पर सुमंगला योजना के तहत पांच हजार की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed