फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Daughter's life lost due to police brutality: Akhilesh Yadav

पुलिस की दबंगई से गई बेटी की जान : अखिलेश यादव

Tue, 10 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Daughter's life lost due to police brutality: Akhilesh Yadav
सैयदराजा के मनराजपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को देखने के लिए पेड़ पर बैठे लोग। - फोटो : CHANDAULI
अखिलेश यादव ने कहा कि मनराजपुर में निशा यादव की जान पुलिस की दबंगई की वजह से गई है। जब उसकी मौत हो गई तो पुलिस झूठी कहानी बनाने लगी। कहा कि हमें पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। हमने हाथरस की घटना देखी है, जबरदस्ती पुलिस ने रात को बेटी का दाह संस्कार करा दिया। चंदौली की भी घटना में जल्दी की क्या जरूरत थी। गले पर जो निशान आया है, क्या हैंगिंग करने वाला खुद निशान मार लेगा। पुलिस पर 302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में एक मई की शाम पुलिस दबिश के दौरान कन्हैया यादव की बड़ी बेटी निशा की मौत हो गई थी। इसके बाद सोमवार को मनराजपुर परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि बिटिया के परिवार के सदस्य दुखी हैं। उन्होंने अपनी बेटी खोई है और उसकी बहन अभी तक उस सदमे से बाहर नहीं आ पाई है। उसे इतना सदमा लगा है कि अभी तक उसने ठीक से खाना तक नहीं खाया है। वह घटना को याद कर बार-बार रोने लगती है। पूरे देश में ऐसी घटना नहीं हुई होगी, जहां पुलिस घर में घुस गई हो और दबिश के बहाने दबंगई की हो। जानबूझ कर पुलिस ने उनके पिता पर पहले मुकदमे लगाए और राजनीतिक दबाव की वजह से जिला बदर किया गया। पुलिस को यह अधिकार किसने दिया कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस घर में घुसेगी और जो होगा उसके साथ मारपीट करेगी। पुलिस की दबंगई और दबिश की वजह से बेटी की जान गई है। बाद में पुलिस ने यह कहानी बनाई कि बेटी ने फांसी लगाई। इस दौरान विधायक ओम प्रकाश सिंह, पूर्व सांसद राम किशुन यादव, विधायक प्रभु नारायण यादव, विधायक विरेन्द यादव, सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, विनय यादव डब्बू, विधायक जय किशन साहु, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, मनोज कुमार सिंह काका, दुलारे यादव प्रधान, सुधाकर कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, जितेंद्र कुमार एडवोकेट, मुसाफिर सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र विंद, बलिराम यादव रहे।
विज्ञापन

‘सैयदराजा थाने के माध्यम से होता है शराब का अवैध कारोबार’
सैयदराजा। अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा अवैध और गैरकानूनी काम चंदौली के सैयदराजा थाने में हो रहे थे। मुझे जानकारी मिली है कि इस थाने के माध्यम से शराब का अवैध कारोबार होता है। संभव है कि यहां की पुलिस शराब कारोबारियों और बालू के माफिया से मिली हो। उत्तर प्रदेश और बिहार की सरकार को जागना चाहिए। इस पर रोक लगनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार बेहोश हुई गुंजा, अखिलेश ने कहा- नर्वस मत हो बहन
पीडीडीयू नगर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला दोपहर 12:47 बजे सैयदराजा थाना के मनरापुर पहुंचा। कार से उतरने के बाद अखिलेश यादव सपा के कुछ प्रमुख नेताओं के साथ कन्हैया यादव के घर पहुंचे। अन्य लोगों को पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। अखिलेश यादव को देखकर गुंजा रोने लगी। दो बार बेहोश भी हो गई। अखिलेश ने ढांढस बंधाया और कहा कि बहन तुम नर्वस न हो, टूटो मत। खाना खा लो। कहा कि अगर मेरी सरकार होती तो दोषी पुलिसकर्मी जेल में होते। उन्होंने कन्हैया यादव को आश्वासन दिया कि आर्थिक रूप से भी आपकी मदद की जाएगी। पुलिसकर्मियों पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
धक्कामुक्की में गिरे सपा के जिलाध्यक्ष
सैयदराजा । मनराजपुर में अखिलेश यादव के आने की सूचना पर आसपास गांव के काफी लोग उनको देखने के लिए जुट गए। आसपास के पेड़ों और मकानों पर पहले से ही लोग चढ़कर सपा अध्यक्ष का इंतजार कर रहे थे। अखिलेश यादव के आते ही भीड़ बेकाबू हो गई। काफी धक्कामुक्की हुई। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर जमीन पर गिर पड़े। पास में खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला। लोगों को कंट्रोल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
अखिलेश यादव से मिलीं पीड़ित महिलाएं
कंदवा। इंडियन बैंक लॉकर चोरी प्रकरण में लाखों गंवाने वाली लाकरधारक महिलाओं ने अखिलेश यादव को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने न्याय का भरोसा दिया। इस दौरान रेखा सिंह,राखी आदि लोग शामिल रहे।
जनता का ध्यान हटाने के लिए बुलडोजर न चलाए सरकार
सैयदराजा। पंजाब और दिल्ली में बुलडोजर चलाने की बात पर अखिलेश यादव ने कहा कि जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार बुलडोजर न चलाए। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। वाराणसी के ज्ञानवापी मामले में पूछने पर अखिलेश ने कहा कि वह कुछ नहीं कह सकते। लेकिन कोई भी फैसला हो तो पूर्व के निर्णयों पर विचार करना चाहिए।
समाज को बांटने वालों को फाइनेंस करती है भाजपा
सैयदराजा। अलिखेश यादव ने कहा कि बीजेपी जानबूझ कर सांप्रदायिक मुद्दों को लेकर आती है। ऐसे लोग जो समाज को बांटते हैं, उनको भारतीय जनता पार्टी फाइनेंस करती है। भाजपा के बड़े-बड़े लोग साजिश करते हैं कि समाज में नफरत कैसे फैले। समाज में कैसे खाई पैदा हो। ये नौकरी दे नहीं सकते, महंगाई रोक नहीं सकते तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए कभी मस्जिद का सवाल उठाएंगे तो कभी ताजमहल का सवाल उठाएंगे। अगर ताजमहल इनको इतना ही बूरा लगता है तो जब अमेरिका के राष्ट्रपति आए थे तो यूपी के मुख्यमंत्री उन्हें उपहार में क्या देने गए थे। भाजपा किसी को चैन से नहीं रहने देगी। कई राजा महराजाओं के पास महलों के कागज नहीं हैं। इनको परेशान कर सकती है। बीजेपी की सरकार जब-जब बनी है तब-तब बैंकों में डकैती होती है।
जगह-जगह सपा अध्यक्ष का हुआ स्वागत
पीडीडीयू नगर। मनराजपुर से लौटते समय अखिलेश यादव का मनराजपुर फाटक पर नियामताबाद के पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, तेजबली यादव, अशोक यादव मौजूद रहे। वहीं भगवानपुर फाटक पर जिपं सदस्य रमेश यादव व संदीप यादव रहे। वहीं सपा जिला कार्यालय पर जिपं सदस्य अजीत यादव बब्बू, यादवेश यादव, महेंद्र यादव, इंद्रेश यादव, पीडीडीयू नगर स्थित सपा कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव डब्लू, विक्की यादव, मोहित यादव उर्फ राजा, निरंजन, कमलेश यादव, विवेक बाबा रहे।संवाद

अखिलेश ने मनराजपुर में 46 मिनट बिताया
कंदवा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दिन के 12:47 बजे अपने काफिले व कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मनराजपुर पहुंचे। वाहन से उतरते ही 12:49 बजे प्रमुख पार्टी नेताओं के साथ पीड़ित कन्हैया यादव के परिवार से मिलने घर के अंदर गए। सपा अध्यक्ष ने करीब 21 मिनट पीड़ित परिवार मिले। उसके बाद उन्होंने 1 बजकर 10 मिनट से 1 बजकर 32 मिनट तक पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता किया। कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए उसके बाद 1 बजकर 34 पर पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गया। इस दौरान कडी सुरक्षा व्यवस्था थी और गांव पुलिस छावनी में तब्दील था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed