फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dams begin to dry up due to the lack of rainfall; canals of the Chandraprabha system can operate for only eight more days.

Chandauli News: बारिश की बेरुखी से सूखने लगे बांध, सिर्फ आठ दिन चल पाएंगी चंद्रप्रभा सिस्टम की नहरें

Mon, 27 Jul 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dams begin to dry up due to the lack of rainfall; canals of the Chandraprabha system can operate for only eight more days.
चकिया मूसाखाड बांध। संवाद
चकिया/शिकारगंज। मानसून के सीजन में बारिश न होने से किसानों के लिए संकट के आसार बढ़ गए हैं। जिले के प्रमुख बांधों का पानी खत्म होने लगा है। चंद्रप्रभा, मूसाखांड, नौगढ़ और लतीफशाह बीयर में पिछले वर्ष के मुकाबले 85 प्रतिशत कम पानी है। वहीं, चंद्रप्रभा सिस्टम की नहरों के लिए सिर्फ आठ दिन का पानी बचा है। वहीं, कर्मनाशा नदी में 44 दिन का पानी है। इन बांधों के जरिये नहरों से किसानों को पानी नहीं मिलने और खेतों की नमी खत्म होने से करीब 15 हजार एकड़ में धान की रोपाई ठप। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा, मूसाखांड, नौगढ़ और लतीफशाह बांध से चंदौली के साथ बिहार में खेतों की सिंचाई होती है। बारिश का पानी इन बांधों में एकत्र होता है। इनसे संचालित नहरों से खेतों में पानी पहुंचता है और सिंचाई होती है। बंधी प्रखंड के अधिकारियों की मानें तो जुलाई में बांधों के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में अभी तक मात्र 35 एमएम बारिश हुई है। इससे बांधेां में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं हो पाया है। इससे बांधों पर आधारित रों में पानी छोड़ने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि जिले में अभी तक मात्र 35 प्रतिशत धान की रोपाई हो सकी है। यदि पानी नहीं बरसा तो खेती मुश्किल होगी। चंद्रप्रभा सिस्टम से जुड़े करीब 15 हजार एकड़ क्षेत्रफल के खेतों में धान की रोपाई पानी के अभाव में रुकी हुई है। किसानों के अनुसार यह सिस्टम करीब 20 दिन पीछे चल रहा है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसान शेषनाथ पांडेय, जुबेर अहमद, अमरनाथ सिंह पटेल, भानु प्रताप सिंह, देशराज सिंह पटेल, वरुण दुबे, सोहन मौर्या, ओमप्रकाश, ओंकार सिंह और संजय पटेल ने बताया कि समय से नहरों में पानी नहीं मिलने से धान की खेती पिछड़ रही है। किसानों को मजबूरी में महंगे डीजल और बिजली के सहारे सिंचाई करनी पड़ रही है।


--------------------------

बांध वर्तमान में पानी की स्थिति इतना पानी होना चाहिए
चंद्रप्रभा बांध 742 फीट 772 फीट
लतीफशाह बीयर 313.3 फीट 350 फीट
मूसाखाड़ बांध 286.1 फीट 354 फीट
नौगढ़ 885.01 फीट 895 फीट
भैसौड़ा 902.06 फीट 908 फीट
------------------------------
कोट-

कर्मनाशा सिस्टम की नहरों के संचालन के लिए बांधों में 44 दिन का पानी उपलब्ध है, जबकि चंद्रप्रभा सिस्टम की नहरों के लिए करीब 8 दिन का पानी मौजूद है। विभाग द्वारा उपलब्ध पानी के अनुसार नहरों का संचालन कराया जा रहा है। - हरेंद्र कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed