फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Damka market on Dhanteras, business worth Rs 300 crores

Chandauli News: धनतेरस पर दमका बाजार, 300 करोड़ का हुआ कारोबार

Wed, 30 Oct 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Damka market on Dhanteras, business worth Rs 300 crores
पीडीडीयू नगर। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस से हुई। पहले दिन बाजार में जमकर धन वर्षा हुई। बर्तन, गहनों, वाहनों और और इलेक्ट्रानिक्स सामान की खूब खरीददारी हुई। शुभ लगन में लोगों ने अचल संपत्ति भी खरीदी। जिले में करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार होने का दावा है।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तन की दुकानों पर देर रात तक भीड़ जुटी रही। वहीं, जगह-जगह लक्ष्मी-गणेश, भगवान शिव, मां काली, दुर्गा की मूर्तियों, फूलमाला और पूजन सामग्री की दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ रही। कपड़े, मोबाइल, विद्युत झालर, टीवी, फ्रिज, एसी, मिठाई, लाई-लावा की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

घरों को सजाने के लिए लोगों ने सामान खरीदे। एलईडी टीवी, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन, ओवन सहित अन्य सामान खरीदे। मंगलवार को बाजार में लगभग 30 करोड़ के सामान बिके। स्वागत इलेक्ट्रानिक के अजय सचदेवा ने बताया कि लकी ड्रा, स्क्रेच कार्ड, ईएमआई की सुविधा ने लोगों के खरीद की शक्ति बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस परंपरा निभाने के लिए बर्तन की खूब खरीद फरोख्त हुई। जिले सहित नगर में तकरीबन 100 से अधिक बर्तन की दुकानों को सजाया गया। एक दुकान से चार से पांच लाख रुपये के बर्तन बिके। नगर के बर्तन विक्रेता घनश्याम, गुड्डू जायसवाल ने बताया कि स्टील के अलावा तांबा, पीतल के बर्तनों की डिमांड रही। वहीं इलेक्ट्रानिक बर्तन की भी बिक्री हुई। नामी गिरामी कंपनियों के प्रेसर कुकर, डोसा तवा, इडली स्टैंड और इंडक्शन चूल्हा आदि बिके।



धनतेरस पर मंगलवार को जिले में वाहन बाजार में सौ करोड़ से अधिक का व्यवसाय हुआ। जनपद में एक हजार से अधिक बाइक और भारी वाहन बिके। इलेक्ट्रानिक वाहन भी लोगों की पसंद बने। हीरो मोटो कार्प एजेंसी संचालक अवतार सिंह, आरके बजाज के आनंद गुप्ता ने बताया कि मध्यम रेंज के बाइक की बिक्री सर्वाधिक हुई। आटो रेंज में इलेक्ट्रानिक ऑटो की बिक्री अधिक हुई। लोगों ने मनपंसद डिजाइन के चार पहिया वाहन के लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन करा रखा था।


धनतेरस पर सोने चांदी के गहने और चांदी के सिक्कों की खरीददारी के लिए मंगलवार को आभूषणों की दुकान पर खरीददारों की भीड़ जुटी। दोपहर बाद से देर रात तक दुकानों पर खरीद-फरोख्त होती रही। पूरे जिले में करीब 50 करोड़ रुपये के गहनों की खरीद हुई। आधुनिक स्वर्ण कला केंद्र के संजय सेठ और बनारस स्वर्ण कला केंद्र के अनुराधा जायसवाल ने बताया कि दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह दिखा है। सर्वाधिक बिक्री चांदी के सिक्कों की रही। लोग विक्टोरिया और जार्ज सिक्के खोजते नजर आए। गणेश लक्ष्मी बने चांदी के सिक्के भी लोगों की पसंद रहे।


धनतेरस में ऑनलाइन शापिंग का भी क्रेज रहा। दुकानदारों और व्यापारियों के मुताबिक इस बार धनतेरस पर करीब 20 करोड़ रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग हुई है। इसमें ज्यादातर इलेक्ट्रानिक्स के सामान को ग्राहकों ने आनलाइन सामान मंगाए।




150 लोगों ने कराई जमीन की रजिस्ट्री
धनतेरस पर जिलेभर में 150 लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री कराई। इससे एक करोड़ से अधिक रूपये का राजस्व मिला। पं दीनदयाल उपाध्याय उपनिबंधक कार्यालय में 57 लोगों ने जमीन रजिस्ट्री कराई। इससे तीस लाख रुपये का राजस्व मिला। वहीं चंदौली स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में 62 लोगों ने भूमि की रजिस्ट्री कराई। इसमें पचास लाख रुपये का राजस्व मिला। वहीं लगभग पचास करोड़ से अधिक रुपये की खरीद फरोख्त हुई। इसके साथ ही सकलडीहा और चकिया तहसीलों में भी जमीन की खरीद फरोख्त हुई। चंदौली के प्रभारी सब रजिस्ट्रार प्रभाकर ने बताया कि धनतेरस पर जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed