फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Damini app will warn people from the sky calamity

आसमानी आफत से लोगों को सावधान करेगा दामिनी एप

Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Damini app will warn people from the sky calamity
पीडीडीयू नगर। बारिश के दौरान आसमान से गिरने वाली बिजली की चपेट में आने से लोगों और जानवरों को बचाने के लिए पुणे के महाराष्ट्र स्थित भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान ने दामिनी एप लांच किया है। इस एप को एंड्रॉयड फोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आई फोन यूजर्स एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद उन्हें लोकेशन के 40 किलोमीटर दायरे में पांच से 15 मिनट के अंदर बिजली गिरने की चेतावनी मिल जाएगी। इस समय का उपयोग कर वे सुरक्षित ठिकानों पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

दामिनी ऐप समय से पहले ही बिजली गिरने की संभावना की सटीक जानकारी देता है। इसके लिए ऊष्णदेशीय मौसम विज्ञान के वैज्ञानिकों ने देशभर में करीब 48 सेंसर के साथ एक लाइटनिंग लोकेशन नेटवर्क स्थापित किया है।इस नेटवर्क के आधार पर ही दामिनी ऐप को विकसित किया गया है जो 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने के संभावित स्थानों की जानकारी देता है। यह पांच से15 मिनट के अंदर बिजली गिरने का सटीक पूर्वानुमान बताता है।ादव (65) की मौत हो गई थी। बिजली की चपेट में आने से चार भैंस भी मर गईं थीं। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरऊर गांव में 16 सितंबर, बृहस्पतिवार को बिजली की चपेट में आने से जयश्री यादव (45) की मौत हो गई। इसके पूर्व 30 अगस्त, सोमवार को शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में बीजली गिरने से विवेक कुमार (18) व द्रविलोक (16) गंभरी रूप से झुलस गए थे। परिजनों ने जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में दोनों का इलाज कराया। इसी दिन शिकारगंज क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी आशा यादव (22) भी बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से झुलस गए थे। इसके बाद 23 सितंबर, बृहस्पतिवार को नौगढ़ थाना क्षेत्र के सोनभद्र की सीमा के समीप चोरमरवा नाला में बिजली की चपेट में आने से मछली पकड़ रहे मजगाई गांव निवासी पखंडू कोल (54) की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed