फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Damaged drains, sump water flowing on the road

क्षतिग्रस्त नालियां, सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी

Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Damaged drains, sump water flowing on the road
नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 अलीनगर स्थित यादव बस्ती में सड़क किनारे बनीं नालियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। बस्तीवासी गंदे पानी से होकर गुजरने को विवश है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से एक तरफ पानी निकासी के लिए विभिन्न वार्डों में नालियों का निर्माण कराया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कई वार्डों में अभी भी नालियां काफी क्षतिग्रस्त हैं। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 अलीनगर स्थित यादव बस्ती में बनी नालियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके चलते नाबदान का पानी सड़क पर बहता रहता है। बच्चों से लेकर बुजर्ग, महिला व पुरूष नाबदान के पानी से गुजरने को विवश है। मार्ग से गुजरने के दौरान कई लोग फिसलकर गिर भी जाते हैं। इस संबंध में सभासद मुर्शिदा बेगम ने कहा कि उस क्षेत्र के लोग ही नाली निर्माण कार्य रोकवाया था। कहा कि धन आंवटित होने के बाद कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed