फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dada's suspicious death in family dispute

पारिवारिक विवाद में दादा की संदिग्ध मौत

Sat, 09 Oct 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Dada's suspicious death in family dispute
स्थानीय कोतवाली के गरला गांव की नई बस्ती में परिवार के बीच हो रहे विवाद के दौरान पहुंचे दादा मुन्नीराम (75) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी मुन्नीराम के तीन पुत्र हैं। इसमें रामकेश के साथ रामप्यारे के पुत्र ओम प्रकाश के बीच खेत से घास उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। चाचा भतीजे के बीच मारपीट की स्थिति देखकर दादा मुन्नीराम मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान वे अचेत हो गए। हालत गंभीर देखकर परिजन उन्हें निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृत्यु को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने रामकेश सहित उनके तीन पुत्रों के विरूद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच कर रही है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि ओमप्रकाश की तहरीर पर चार लोगों के विरूद्ध नामजद मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed