{"_id":"631b7a6f9697ff5a2128b7f5","slug":"dabang-hospital-owner-in-chandauli-show-revolver-on-officers-who-came-to-raid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल संचालक की दबंगई: छापा मारने पहुंचे अधिकारियों पर ताना रिवॉल्वर, सीएचसी अधीक्षक का पकड़ा कॉलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल संचालक की दबंगई: छापा मारने पहुंचे अधिकारियों पर ताना रिवॉल्वर, सीएचसी अधीक्षक का पकड़ा कॉलर
Fri, 09 Sep 2022 11:10 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:10 PM IST
सार
यूपी के चंदौली जिले में बिना लाइसेंस अस्पताल चलाने वाले संचालक की दबंगई का मामला सामने आया है। अस्पताल की जांच करने पहुंचे अधिकारियों पर संचालक और उसके साथी ने रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
चंदौली डीएम के आदेश पर बिना लाइसेंस चल रहे हॉस्पिटल को सील करने पहुंचे अधिकारियों पर अस्पताल संचालक और उसके साथी ने रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। सीएचसी अधीक्षक का कॉलर पकड़ा। उक्त आरोप लगाते हुए सीएचसी अधीक्षक अवधेश पटेल ने तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
तहरीर में बताया कि डीएम संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर बाद अपर सीएमओ डॉ. सीपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय प्रकाश, संचारी रोग के नोडल अफसर डॉ शरद मिश्रा और सीएचसी अधीक्षक अवधेश पटेल ने संयुक्त रूप से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की गली में स्थित अस्पताल नर्सिंग होम पर छापा मारने पहुंचे थे।
विज्ञापन
कॉलर पकड़कर गैलरी में खींचने लगे
इस दौरान पांच मरीज ऑपरेशन के पाए गए। कागजात मांगे जाने पर अस्पताल संचालक अधिकारियों को बैठाने के बाद इधर -उधर की बात करने लगा। अधिकारियों के अनुसार अस्पताल संचालक ने विरोध जताते हुए टीम से दुर्व्यवहार किया। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया। इसी दौरान उसके एक साथी ने रिवॉल्वर तान दिया और अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल का कॉलर पकड़कर गैलरी में खींचने लगे।
विज्ञापन
यह देख वहां मौजूद ग्रामीण भी विरोध जताने लगे और भारी संख्या में लोग जुट गए। सीएचसी अधीक्षक ने घटना की जानकारी एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता को दी। सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय ने बताया कि घटना की जानकारी है।
मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी दीनदयाल पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।