फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cyclist dies after being hit by bus

बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

Thu, 19 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by bus
बबुरी। स्थानीय थाना के भभुआर गाव में बुधवार की देर रात बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजन तथा आसपास के ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के ही पम्हटी गांव निवासी बसई पुत्र रामशरन (22) बुधवार को अपने बहन के ससुराल धरदे गांव में आया हुआ था। देर रात रिश्तेदारों से मिलकर बसई साइकिल से घर को लौट रहा था। वह क्षेत्र के भभुआर गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही साइकिल सवार वसई सड़क पर गिर पड़ा तथा तेज रफ्तार बस उसके सिर पर चढ़कर रौदते हुए निकल गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने मृतक बसई के परिजनों को सूचना देते हुए बबुरी पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिए और बस चालक पर तुरंत कार्यवाही की मांग करने लगे । जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम चकिया प्रेम प्रकाश मीणा ने ग्रामीणों तथा मृतक के परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली तथा उचित सहायता कराने की बात कही। ग्रामीणों ने इलिया लेवा मार्ग पर ब्रेकर बनाए ज जिस पर एसडीएम चकिया ने जल्द ही ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया । इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed