{"_id":"aeb11494c9166da4878d27faa151e81b","slug":"crowds-see-the-reservation-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण की सूची देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण की सूची देखने उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 07 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को क्षेत्र
विज्ञापन
पंचायत व जिला पंचायत के आरक्षण की सूची का प्रकाशन कर दिया।
इसकी जानकारी होते ही भावी उम्मीदवार व उनके समर्थकों की भारी भीड़ ब्लाक कार्यालयों व विकास भवन पर उमड़ पड़ी।
पूरे दिन लोग यह जानने में जुटे रहे कि किस क्षेत्र को आरक्षण की किस श्रेणी में रखा गया है।
आरक्षण सूची देख जहां कुछ लोगों की खुशी आसमान छू रही थी, तो कुछ के चेहरे मायूस थे।
वहीं कुछ लोग जिला प्रशासन की ओर से जारी आरक्षण सूची पर आपत्ति करने का मन बनाते हुए नजर आए। दिन भर ब्लाक कार्यालयों पर आरक्षण सूची के प्रकाशन के बाद गहमागहमी का माहौल दिखा।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आरक्षण सूची के आंकड़ों के मुताबिक 2015 के चुनाव में क्षेत्र पंचायत प्रमुख की चार सीटें अनारक्षित या सामान्य श्रेणी में रखी गई हैं।
वहीं एक-एक सीट क्रमश: सामान्य महिला, पिछड़ा वर्ग महिला तथा अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार के लिए सुरक्षित है। वहीं एक-एक सीट अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के लिए सुरक्षित रखी गई है। सकलडीहा, चंदौली, चकिया व नौगढ़ क्षेत्र पंचायत प्रमुख का पद अनारक्षित है।
चहनियां को अनुसूचित जाति स्त्री, नियामताबाद अनुसूचित जाति, धानापुर पिछड़ा वर्ग स्त्री तथा बरहनी पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की श्रेणी में रखा गया है।
इसी तरह जिला पंचायत की 35 सीटों में 11 अनारक्षित, छह अनारक्षित महिला, आठ पिछड़ा वर्ग महिला, छह अनुसूचित जाति महिला, तीन अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है।
चंदौली सेक्टर-1 सामान्य, सेक्टर-2 व चार पिछड़ा वर्ग, सेक्टर-3 अनुसूचित, नौगढ़ सेक्टर-2 अनुसूचित जाति, सेक्टर-1 सामान्य, धानापुर सेक्टर-4 व तीन पिछड़ा वर्ग, सेक्टर-2 पिछड़ा वर्ग महिला और सेक्टर-1 सामान्य, चहनियां सेक्टर-1 सामान्य महिला, सेक्टर-4 पिछड़ा वर्ग, सेक्टर-3 सामान्य, सेक्टर-2 अनुसूचित जाति, नियामताबाद सेक्टर-5 व तीन अनुसूचित जाति, सेक्टर-1 सामान्य महिला सीट होगी।
इसी तरह सेक्टर-4 व दो सामान्य, सेक्टर-6 पिछड़ा वर्ग महिला, बरहनी सेक्टर-1 व तीन अनुसूचित जाति, सेक्टर-4 सामान्य महिला, सेक्टर-2 सामान्य, चकिया सेक्टर-3 व एक सामान्य, सेक्टर-2 सामान्य, शहाबगंज सेक्टर-1 सामान्य महिला, सेक्टर-2 अनुसूचित जाति महिला, सेक्टर-3 सामान्य, सकलडीहा सेक्टर-2 अनुसूचित महिला, सेक्टर-4 पिछड़ जाति महिला, सेक्टर-5 सामान्य महिला, सेक्टर-3 पिछड़ा वर्ग, सेक्टर-1 सामान्य उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है।
इस संबंध में डीपीआरओ गोविंद कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि 10 सितंबर तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी। जिनका निस्तारण 12 व 13 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।