{"_id":"68f5394ce02d28ae090f06ca","slug":"crowds-increased-in-trains-on-the-eve-of-diwali-chandauli-news-c-189-1-svns1012-138088-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दीपावली की पूर्व संध्या पर ट्रेनों में बढ़ी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दीपावली की पूर्व संध्या पर ट्रेनों में बढ़ी रही भीड़
विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत करते डीआरएम उदय सिंह मीना। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। दीपावली की पूर्व संध्या पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। स्थिति यह है कि बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर जाना पड़ा। जनरल कोच ही नहीं स्लीपर और एसी कोच में भी भीड़ रही।
दीपावली के साथ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ बिहार ही नही पूरे पूर्वी उत्तर भारत का प्रमुख पर्व बना गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़े पैमाने पर युवा दिल्ली गुजरात, मुंबई और चेन्नई काम की तलाश में जाते है। ऐसे में पिछले एक पखवारे से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। भीड़ की वजह से यात्री महिला और विकलांग बोगी में चढ़ने के अलावा शौचालय में भी बैठकर यात्रा कर रहे हैं। हैदराबाद से लौट रहे यात्री विष्णु ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले टिकट बुक कराया था, लेकिन अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है मजबूरी में उन्हें चालू टिकट पर यात्रा करनी पड़ी और टीटी को फाइन देना पड़ा। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद से दानापुर जाने वाली ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे के ऊपर बैठकर सफर कर रहे थे। इंदौर से पटना जा रहे आशीष कुमार ने बताया कि पहली ट्रेन में चढ़ने की जगह नहीं मिली। दूसरी ट्रेन से आए।नई दिल्ली से गया जा रहे मनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले स्लीपर का टिकट लिया था लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बैठने में काफी दिक्कत हुई। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि यात्रियों की सहायता के लिए जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था संभालने के लिए रविवार की दोपहर में डीआरएम उदय सिंह मीना स्वयं पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच गए। यहां उन्होंने ट्रेनों में भीड़ की स्थिति देखी। इस दौरान दो ट्रेनों में एसी कोच की जांच की और जनरल टिकट लेकर एसी कोच में सवार यात्रियों को नीचे उतारा।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर में डीआरएम उदय सिंह मीना व्यवस्थाओं को देखने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचे। यहां उन्होंने यात्रियों से व्यवस्थाओं पर बात की। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर ब्रह्मपुत्र मेल पहुंची। इसमें भीड़ थी। डीआरएम उदय सिंह मीना इसके एसी केाच में पहुंच गए। जब उन्होंने यात्रियों की टिकट की जांच की तो कई यात्री जनरल का टिकट ले एसी कोच में बैठे मिले। उन्होंने उन यात्रियों को नीचे उतारा। इसी तरह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में भी जांच कर। एसी कोच में जनरल टिकट ले यात्रा कर रहे लोगों को नीचे उतारा। इस दौरान वरीय मंडल वाणिज्य प्रंबधक राजीव रंजन, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, सीएसजी एनके मिश्र आदि रहे।