फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowd to buy vegetables in Madia village of Chandauli

चंदौली के मड़िया गांव में सब्जी खरीदने के लिए लगी भीड़

Sat, 02 May 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Crowd to buy vegetables in Madia village of Chandauli
पड़ाव के मढ़िया में सब्जी लेने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। सूजाबाद में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद से चंदौली जनपद में पड़ने वाले सीमावर्ती गांव को हाई एलर्ट घोषित किया गया है। शनिवार की सुबह मढ़िया गांव में सब्जी के ठेेले पर लोगों की भीड़ लगी रही। सामाजिक दूरी का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद में पड़ने वाले सूजाबाद में तीन दिन पूर्व एक व्यक्ति कोरोन पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद चंदौली जिला प्रशासन ने ऐतिहातन सूजाबाद से सटने वाले गांव जलीलपुर, मढ़िया, बहादुरपुर, रतनपुर, चौरहट को हाइएलर्ट घोषित कर सीमाओं को सील कर दिया है। यहां रह रहे लोगों के घरों तक फल-सब्जी व राशन पहुुंचाने के लिए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बावजूद इसके लोग लापरवाह बने हुए हैं। शनिवार की सुबह मढ़िया गांव में ठेले पर सब्जी लेने वालों की काफी भीड़ लगी रही। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि सीमा सटने के कारण सूजाबाद से भी कई लोग सब्जी खरीदने यहां आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed