फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   croud in temple

हर तरफ बोल बम के जयकारे की गूंज

Tue, 02 Aug 2016 01:49 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 02 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
croud in temple
दर्शन-पूजन करतीं महिलाएं
सावन के दूसरे सोमवार की सुबह जहां झमाझम बरसात हो रही थी, वहीं भोले के भक्त मंदिरों में बेलपत्र धतूरा और जल चढ़ाने पहुंच गए। जिले के विभिन्न मंदिरों में हर तरफ बस बोल बम के जयकारे ही गूंजते रहे। बारिश का श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं दिखा। दर्शन-पूजन का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चलता रहा। उत्साहित भक्त हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। सकलडीहा स्थित कालेश्वरनाथ और हेतिमपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम सहित ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। घरों में भी लोगों ने सुख, शांति और समृद्धि के लिए रुद्राभिषेक कराया।
विज्ञापन

 पौ फटते ही दर्शन पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक चलता रहा। कोई शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ा रहा था तो कोई दूध और भांग, धतूर चढ़ाकर शिव को प्रसन्न करने में लगा था। कई मंदिरों में भक्तों ने भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक व रुद्राभिषेक भी किया। सभी भक्तगण  भगवान के दर्शन के लिए लालायित थे। शिवालयों में व्रतियों की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं भी मंदिर में मौजूद रही। मुख्यालय स्थित मां काली  मंदिर, महावीर मंदिर, श्री राम जानकी शिव मठ मंदिर, कोट स्थित शिव मंदिर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जनपद से काफी संख्या में श्रद्धालु बोल बम और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने गए थे। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी मुस्तैदी बरती। मंदिरों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था भी जिला प्रशासन की ओर तगड़ी रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed