फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crops submerged due to breaking of the minor embankment

माइनर का तटबंध टूटने से फसलें डूबीं

Fri, 21 Feb 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to breaking of the minor embankment
माइनर का तटबंध टूटा, 50 एकड़ फसल जलमग्न
विज्ञापन

किसानों बर्बाद हुई फसल का मांगा मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
नियामताबाद। सिंचाई के लिए बने बौरी माइनर का तटबंध बुधवार की देर रात टूट गया। इससे किसानों की करीब 50 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। विवश किसान सिर पर हाथ रखे बर्बाद फसलों को देख रहे हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार से नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

विकास खंड क्षेत्र में सिंचाई के लिए नरायनपुर पंप कैनाल से निकली नहर पर बौरी माइनर का निर्माण कराया गया है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों के फसल की सिंचाई होती है। बुधवार की देर शाम विभागीय कर्मचारियों ने माइनर में इतना अधिक पानी छोड़ दिया कि बुधवार गांव के पास माइनर का तटबंध टूट गया। इससे करीब 50 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। किसानों का आरोप है कि नहर में इतना अधिक पानी छोड़ा गया था कि कई जगहों पर तटबंध के ऊपर पानी बह रहा था। यह ग्रामीणों के आवागमन में भी परेशानी का कारण बना रहा। किसानों ने चेताया कि यदि बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिला तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा पानी छोड़ दिए जाने से माइनर का तटबंध टूट गया था जिसे बांध दिया गया है। खेतों में पानी भर जाने से बर्बाद हुई फसलों की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed