फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crook arrested for swindling three lakhs in the name of magic

चंदौली: जादू के नाम पर तीन लाख ठगने वाला बदमाश गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Crook arrested for swindling three lakhs in the name of magic
जादू के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने वाले एक बदमाश को चकरघट्टा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने जादू से रुपये दोगुने करने के नाम पर तेंदुआ गांव के एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया था और बदले में उसे नकली चिल्ड्रेन बैंक के रुपये और कागज के बंडल पकड़ा दिए थे। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी हरिश्चंद्र लाल ने पुलिस को नौ फरवरी को तहरीर देकर बताया कि दो फरवरी को मझगांई बाजार के पास एक व्यक्ति उसे हालचाल के नाम पर विश्वास में ले लिया। उसने मुझे 100-100 रुपये के नोटों की गड्डी दिखाई और कहा कि मैं जादू से असली रुपया बना देता हूं और दोगुना करके दे देता हूं। उसकी बातों और लालच में आकर अपने रिश्तेदारों और मित्रों से तीन लाख रुपए जमा कर आठ फरवरी को मझगांई बाजार के पास एक एकांत जगह पर मुझसे तीन लाख रुपये ले लिया और अपने पास का कपड़े से बंधा हुआ गठ्ठर यह कहते हुए दिया कि इसे 24 घंटे बाद खोलना तो दुगना मिलेगा। मैं उस गट्ठर को ला करके घर में बक्से में रख दिया। जब नौ फरवरी को गट्ठर खोला तो गड्डी में ऊपर और नीचे 100-100 रुपये का नोट था और बीच में चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया का नकली नोट थे। वहीं एक गड्डी में कागज के कटिंग करके लगाया गया था।
विज्ञापन

थाने के उप निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि रविवार को भैसोडा तिराहे के पास से सुबह 10:20 बजे रामदास मौर्या(28) निवासी छोटी बगही, थाना सैयदराजा, चंदौली को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चार नोटों की नकली गड्डी और ऊपर नीचे 100-100 के असली नोट लगे हुए तीन बंडल मिले। उसपर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वाराणसी के दालमंडी से लाता था नकली नोट
चकरघट्टा के उपनिरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में रामदास मौर्या ने बताया कि मैं बेरोजगार हूं। बनारस दाल मंडी से चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया के नोटों को लाकर उस गड्डी के ऊपर नीचे असली 100-100 रुपये के नोटों को इस तरह से लगाता हूं कि कोई समझ न सके और सभी नोटों को असली समझ सके और उसको मजबूत प्लास्टिक की पन्नी से बाइंडिंग करता हूं और उसी को लोगों को जादू का झांसा देकर दोगुना करने की बात कह कर ठगी करता हूं। कबूल किया मैंने मझगाईं में तीन लाख रुपये ठगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed