फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crocodile attack on innocent who went for toilte on banks of river Chandraprabha in chandauli villagers jammed

चंदौली: नदी के किनारे मां धो रही थी कपड़े, मासूम बेटे को दबोच ले गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Fri, 06 May 2022 07:15 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 May 2022 07:15 PM IST
सार

चंदौली जिले के विजयपुरवा गांव में चंद्रप्रभा नदी के किनारे चंदन (7) को लेकर उसकी मां कपड़ा धोने गई थी। इसी दौरान चंदन शौच के लिए गया। मगरमच्छ ने चंदन को दबोच लिया और गहरे पानी में चला गया।  

विज्ञापन
Crocodile attack on innocent who went for toilte on banks of river Chandraprabha in chandauli villagers jammed
चंदन के परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के विजयपुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर चंद्रप्रभा नदी के किनारे शौच करने गए बालक चंदन विश्वकर्मा (7 वर्ष) को मगरमच्छ ने दबोच लिया और गहरे पानी में चला गया। जिससे चंदन की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे बाद बालक के शव को नदी से बरामद किया। 

विज्ञापन


घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बालक का शव पुलिस को देने से इनकार कर दिया। शव को सड़क पर रखकर चकिया मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी था। 

विज्ञापन

नदी किनारे मां धो रही थी कपड़े

शुक्रवार को स्कूल से लौटे चंदन विश्वकर्मा को लेकर उसकी मां कपड़ा धोने चंद्रप्रभा नदी में गई थी। इसी दौरान चंदन शौच के लिए चला गया। शौच करने के दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने चंदन को दबोच लिया और  गहरे पानी में चला गया।  ग्रामीणों ने बालक की मौत का आरोप स्थानीय प्रशासन पर लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Crocodile attack on innocent who went for toilte on banks of river Chandraprabha in chandauli villagers jammed
ग्रामीणों ने किया रोड जाम। - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद से चंदन के पिता प्रखंडु विश्वकर्मा और सरिता विश्वकर्मा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मासूम की मौत से गांव में भी मातमी सन्नाटा छाया है। चंदन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी था।

लतीफशाह बीयर के कुंड में डूबने से युवक की मौत
लतीफशाह बीयर के कुंड में डूबने से शुक्रवार दोपहर महाराजगंज जनपद के कोठीपार थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के निवासी मोहम्मद कैफ (22) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मोहम्मद कैफ के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के छोटा काजीपुर निवासी तैयब खान की शादी चकिया कोतवाली क्षेत्र के विजयपुरवा  गांव निवासी असलम उर्फ नन्हे खां के यहां हुई है। तैयब खान महराजगंज निवासी अपने दोस्त मोहम्मद कैफ के साथ गुरुवार को विजयपुरवा गांव आया था।

शुक्रवार  दोपहर विजयपुरवा निवासी सैफ खान के साथ बाइक से लतीफशाह पहुंचा। लतीफ शाह बाबा के मजार पर जियारत करने के पूर्व तीनों कुंड में नहाने लगे। इसी दौरान तैयब डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मोहम्मद कैफ कुंड में कूद गया और वह भी गहरे पानी में चला गया। कुंड में डूबने से कैफ की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed