फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Criminals are spirited, the police is tossing a stick in the dark

अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस अंधेरे में पटक रही डंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Criminals are spirited, the police is tossing a stick in the dark
पीडीडीयू नगर। सदर सर्किल अंतर्गत पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर व आसपास के क्षेत्र में चोरों और बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हो गये हैं। बंद पड़े घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। वहीं छोटी-छोटी बात पर मनबढ़ किसी को भी गोली मारने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि बर्तन साफ करने के नाम पर चेन छीनकर भागने वाले गिरोह भी सक्रिय हैं। 15 दिनों के भीतर हुई चार अलग-अलग घटनाओं में से पुलिस अब तक एक का भी खुलासा नहीं कर पाई है। घटनाओं के खुलासे को लेकर गठित की गई टीम सिर्फ अंधेरे में डंडा पटक रही है। घटनाओं के बढ़ने से लोगों में दहशत है। क्षेत्र में पुलिस की गश्त व सक्रियता को बदमाश लगातार चुनौती दे रहे हैं। छोटी से लेकर बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में बदमाश जरा भी परहेज नहीं कर रहे हैं। 22 अगस्त की रात चोरों ने अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वनाथ कालोनी में आरपीएफ जवान अरुण सिंह के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इसके पहले चोरों ने 20 अगस्त को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविनगर कालोनी निवासी रेलकर्मी विजय तिवारी के घर को उस वक्त निशाना बनाया जब परिवार के सभी लोग पूजा के लिए बलिया गये हुए थे। चोरों ने घर के एक कमरे में रखी आलमारी तोड़कर उसमें रखे लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के गहनों को पर हाथ साफ कर दिया था। इसके पहले मनबढ़ों ने 19 अगस्त को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर में किराना व्यवसायी सतपोखरी निवासी शहनवाज को छोटी सी बात पर विवाद के बाद मनबढ़ों ने उसे गोली मार दी थी। वहीं 06 अगस्त को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी में बर्तन साफ करने के नाम घूम रहे दो बदमाश एक महिला के गले से चेन छीनकर उस वक्त फरार हो गये थे जब महिला अपने घर के गेट पर खड़ी थी। इस संबंध में सीओ सदर अनिल कुमार राय ने बताया कि सभी मामलों के खुलासे के लिए टीम को सक्रिय किया गया है। जल्द ही सभी मामलों का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed