फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two houses Mene theft

दो घरों मेंे हुई चोरी

Wed, 28 Dec 2016 01:21 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 28 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two houses Mene theft
घर का बिखरा हुआ सामान।
चोरों ने सोमवार की रात अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरी गांव में पीएसी कमांडेंट के घर को ही खंगाल डाला। खिड़कीके सहारे घुसे चोरों ने 17 लाख रुपये मूल्य के नकदी और गहने चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला। इसी तरह चोरों ने सदर कोतवाली के चैनपुरवा गांव में बबलू यादव के घर से तीन से चार लाख रुपये मूल्य के समान चुरा लिए।
विज्ञापन

पीएससी  कंमांडेंट 36 वाहिनी रामनगर में तैनात राकेश सिंह का मकान कोरी गांव में है। सोमवार की रात राकेश के भाई विनय, उनकी पत्नी प्रीति आदि खाकर पीकर  रात में एक कमरे में सो गए। दूसरे कमरे में माता तारा देवी, बहन मनोरमा आदि सो गए। जबकि भांजा गौरव घर के बाहरी रूम में सो रहा था। आधी रात के वक्त् चोरों ने सीढी के सहारे घर में घुसकर कमरे की कुंडी को बंद कर दिया और एक कमरे में बिस्तर के नीचे सूटकेश में रखे जेवरात व एक महंगी मोबाईल सेट  को लेकर बाहर का दरवाजा खोलकर भाग खड़े हुए। आहट पर जब विनय की नीद खुली तो  हो हल्ला मचाना शुरू किया तो बाहर सो रहे भांजा ने दरवाजा खोला। इसकी  जानकारी पुलिस को फोन से दी । एक बजे पहुंची पुलिस ने प्रयास किया लेकिन  कामयाबी नही मिली। सुबह सिवान में सूटकेश व गहने के खाली डिब्बे मिले। वहीं चौथी पाल की भी भेड़ चोरी का प्रयास किया लेकिन उसे सिवान में छोड़कर भाग  निकले। ग्रामीण कयास लगा रहे थे कि शोरगुल सुनकर चोर भेंड़ छोड़कर फरार हो गए।इसी तरह सदर कोतवाली के चैनपुरवा गांव में घर के पीछे  के रास्ते घुसकर तीन कमरों का  ताला तोड़कर उसमे रखे तीन बक्सों मे रखे लगभग चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात को  रस्सी के सहारे पीछे उतरकर भाग निकले।आहट पाकर बबलू की नीद खुली तबतक चोर  भाग निकले। घर से सौ मीटर दूरी पर सिवान मे टूटा बक्सा व साड़ी मिला। सुबह पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed