फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   theft In four shops

चार दूकानों में चोरी

Wed, 25 Nov 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 25 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
theft In four shops
अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कटरिया गांव में सोमवार
विज्ञापन
की रात चोरों ने एक साथ चार दूकानों का ताला तोड़कर नकदी सहित लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए।

 घटना पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर हुई है। सुबह चोरी का पता चला तो पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। 


राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर बसे कटरिया गांव में पुलिस पिकेट से कुछ दूरी पर ही पटनवां निवासी राजेश कुमार की मोबाइल फोन की दूकान है।

इससे सटे रामनगर निवासी होरीलाल चौरसिया के पान की और लंका रामनगर निवासी दीपक चौहान का मेडिकल स्टोर है।

तीनों दूकानों से सौ मीटर दूर जीवनाथपुर निवासी गुरुदयाल की मोबाइल की दूकान है। मंगलवार की सुबह दूकानदार दूकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देख कर चोरी होने का पता चला।

राजेश कुमार के मोबाइल की दूकान से साठ मोबाइल सेट, दस हजार रुपये नकद, एक लाख दस हजार रुपये मूल्य के रिचार्ज कूपन, एक लैपटाप, पांच हजार रुपये मूल्य की मोबाइल बैटरी सहित करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सामान चोरी हुए।

इसी तरह होरीलाल चौरसिया की दूकान से पांच हजार रुपये नकद, हजारों रुपये मूल्य के सामान तथा दीपक चौहान के मेडिकल स्टोर से बारह हजार रुपये नकद और पंद्रह हजार रुपये मूल्य की दवाइयां चोरी हुईं।

जबकि गुरुदयाल के मोबाइल की दूकान से 35 मोबाइल सेट, इनवर्टर, बैटरी, एक लैपटाप, मोबाइल के पांच पुराना सेट, ढाई हजार रुपये का कूपन आदि चोरी हो गए।

थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed