{"_id":"26b4d1dc75073768f137fb75447b9ee4","slug":"shoot-miscreants-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
धानापुर थाना क्षेत्र के असवरिया गांव के समीप शनिवार की रात आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने अहिकौरा निवासी हेमंत कुमार यादव (45) को गोली मार दी। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश धानापुर रजवाहा की ओर भाग निकले। राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेमंत एक मीडिया हाउस से जुड़ा हुआ था।
धानापुर थाना क्षेत्र के अहिकौरा निवासी हेमंत कुमार यादव (45) एक मीडिया हाउस से जुड़ा हुआ था। वह कमालपुर बाजार में कुछ काम से आया था। रात आठ बजे पशुओं के लिए चारा और घर का कुछ सामान लेकर बाइक से अपने गांव के लिए चला था। अभी कस्बे से कुछ दूर असवरिया गांव के समीप पहुंचा ही था, तभी दो बाइक पर बदमाश आए और एक ने हेमंत के सिर पर तमंचा से फायर कर दिया। तमंचा की गोली सिर में घुस गई और खून से लथपथ हेमंत वहीं गिर पड़ा। जब तक लोग जुटते बदमाश धानापुर रजवाहा की तरफ भाग निकले।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश दो बाइक पर सवार थे। आसपास के लोगों ने हेमंत को समीप के निजी डाक्टर के यहां ले गए। डाक्टर ने हेमंत की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची धानापुर और धीना पुलिस ने हेमंत को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर खोजबीन करने पर पुलिस को 315 बोर का एक खोखा मिला है।
विज्ञापन
हालांकि आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि दो बार फायरिंग की आवाज हुई थी। हेमंत पत्रकारिता के साथ खेतीबारी करता था। पिता की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है और छोटा भाई आर्मी में है। हेमंत पत्नी सुनीता, बच्चे चिंटू (10) और मीनाक्षी (8) के साथ रहता था। चुनावी माहौल में हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। धानापुर थानाध्यक्ष योगेन्द्र यादव, धीना थानाध्यक्ष राजकुमार, कमालपुर चौकी इंचार्ज आरबी यादव ने जांच पड़ताल शुरू की है।