{"_id":"3d3707434a8699dc7e579792437af0ce","slug":"robber-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा से लूट में एक बंदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड दरोगा से लूट में एक बंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त दरोगा से गत पांच नवंबर को मुख्यालय स्थित कचहरी के समीप हुई
विज्ञापन
तीन लाख रुपये की लूट में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को कार्रवाई कर अपराह्न नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से बदमाश अमजद के पास से तमंचा, चेकबुक, मोबाइल और दस हजार रुपये नकद बरामद किया।
इस लूट में शामिल दो अन्य लुटेरों की पुलिस तलाश कर रही है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कोतवाली में दी।
सेवानिवृत्त दरोगा लालवचन यादव पांच नवंबर को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से तीन लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। कचहरी के समीप से बाइक सवार तीन लुटेरे उनका तीन लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले थे।
चंदौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे।
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल बदमाश पंजाब नेशनल बैंक के पास मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने बैंक से पास घूम रहे एक बदमाश को पकड़ लिया।
जबकि दो अन्य पुलिस के आने की भनक मिलते ही भाग निकले। पकड़ा गया बदमाश अमजद परानापुर थाना चौबेपुर का निवासी है। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि लूट की घटना में उसके दो अन्य साथी विनोद और रामजनम भी शामिल थे।
एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम में शामिल साजिद सिद्दीकी, पुनीत परिहार, अरुण यादव सहित पूरी टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
एसपी ने यह भी बताया कि मुगलसराय-चकिया मार्ग पर सोमवार को पेट्रोल पंप कर्मियों संग हुई पांच लाख रुपये लूट की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।