फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajnath Singh's farm fire

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खेत में लगी आग

Wed, 30 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 30 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh's farm fire
भभौरा गांव में मंगलवार की दोपहर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
क्षेत्र के भभौरा गांव स्थित केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खेत में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी में तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सहायता से फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। समय से आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। नुकसान हजारों में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह का खेत भभौरा ग्राम पंचायत के बहेलिया मौजा में है। खेत को गांव के ही गरीब किसान कृपा पाल, रविशंकर, गजारन, सर्वजीत और लालबहादुर पटवन पर खेती करते हैं। गेहूं की फसल खेत में खड़ी थी। मंगलवार को दोपहर बाद रहस्यमय परिस्थितियों में खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते कि फसल धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन


खेतों को जलता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और दौड़ कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठियां पीट पीट कर आग बुझाना शुरू किया। इसी दौरान किसी ने सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। जिसके चलते बड़ा नुकसान होने से बच गया। अगलगी में  तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार यदि समय रहते आग पर काबू न पाया गया होता तो आसपास के खेत भी इसकी जद में आ जाते और बड़े नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता था। ग्रामीणों की मानें तो हजारों रुपये मूल्य की फसल जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed