फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prisoners altercation with police, Hungama

कैदियों की हुई पुलिस से नोकझोंक, हंगामा

Thu, 31 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 31 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Prisoners altercation with police, Hungama
कचहरी परिसर में कैदी से मुलाकात को लेकर हो हल्ला करने वाले युवक से पूछताछ करती पुलिस
सदर कचहरी परिसर के समीप बुधवार को मुलाकाती को लेकर कैदी और पुलिस वालों के बीच खूब नोक-झोंक हुई। कचहरी चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और मुलाकाती को पकड़ लिया। बाद में उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इससे वहां कुछ समय के लिए तनावपूर्ण  माहौल उत्पन्न हो गया और लोग कैदी वाहन के लिए बने घेरे के पास जुट गए।
विज्ञापन


वाराणसी के कैदियों को लेकर पुलिस का वज्र वाहन दोपहर कचहरी पहुंचा, जहां उसे निर्धारित स्थान पर घेरे के अंदर खड़ा कर दिया गया। वहां समूदपुर निवासी एक युवक मिर्जापुर से आए कैदी से मुलाकात करने के लिए पहले से मौजूद था। वह वाहन के समीप जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस वाले उसे पास जाने से मना कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर युवक और वाहन की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से कहासुनी होने लगी। इसके बाद वाहन में मौजूद कैदी भी हो हल्ला करने लगे। इस दौरान पुलिस कर्मियों और वाहन में मौजूद कैदियों से जमकर बहस हुई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर वहां मौजूद कचहरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पहुंचे और कैदियों को शांत कराने के साथ ही मुलाकात करने आए युवक को पकड़ लिया। उन्होंने युवक से पूछताछ की और युवक के माफी मांगने के बाद कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed