फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   police arrested of murdrist

हत्या कर ज्वेलरी लेकर भाग रहे युवक को दबोचा

Sun, 13 Nov 2016 01:28 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 13 Nov 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर चेकिंग के दौरान महिला की हत्या कर ज्वेलरी लूट कर भाग रहे युवक को दबोच  लिया। युवक के पास से जेवरात भी बरामद हुए। जीआरपी ने इसकी सूचना जयपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन

 
जीआरपी को शनिवार को सूचना मिली कि राजस्थान के जयपुर के रामगढ़ कालोनी  सांगानेर में एक महिला की हत्या कर एक युवक भाग कर मुगलसराय आया है। प्लेटफार्म संख्या तीन पर जनहार के समीप एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा।  पकड़ कर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास गहने मिले। पूछताछ में उसने अपना  नाम राहुल जैन निवासी दिमाकुल थाना  पूर्वी कोतवाली जिला दीमापुर नागालैंड  बताया।
विज्ञापन


उसने स्वीकार किया कि वह राजस्थान घूमने गया था। यहां शांति देवी के पौत्र से दोस्ती हुई। नौ नवंबर को उसके घर गया और शांति देवी को अकेला देख  कर उसकी हत्या कर जेवरात लेकर भाग निकला। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से हीरे का हार, मंगल सूत्र, सोने की चेन,  कंगन आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक हत्या कर बाद अपने घर नागालैंड भागने की फिराक में  था। युवक को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई राजेश कुमार, कांस्टेबल  यादवेंद्र, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, उमेश कुमार, लल्लन पाल आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed