{"_id":"56f597054f1c1b2402f1505d","slug":"opium-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 किलो अफीम बरामद, दो बंदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 किलो अफीम बरामद, दो बंदी
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
दो अफीम तस्करों को पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय रेलवे पुलिस मुगलसराय ने गुरुवार की देर शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन-चार के बीच दो व्यक्तियों को चौदह किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बरामद माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ चालीस लाख रुपये आंकी गई है। शुक्रवार को कोतवाली में सीओ शेषनाथ सिंह ने मामले का खुलासा किया।
जीआरपी कोतवाली प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय गुरुवार की शाम हमराहियों के साथ स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या तीन-चार के बीच दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखे। जीआरपी को देख कर दोनों भागने लगे। इस पर उनको दौड़ा कर पकड़ लिया गया। उनके बैग की तलाशी लेने पर दोनों के पास से चौदह किलो अफीम बरामद हुआ। इस पर जीआरपी दोनों को पकड़ कर थाने में आयी और पूछताछ शुरू की। दोनों ने अपना नाम क्रमश: मिथुन कुमार निवासी चतरा झारखंड और बेदराम निवासी, बरेली, यूपी बताया। आरोपियों ने बताया कि वे लोग झारखंड के हजारीबाग में अपने गांव में अफीम की खेती करते हैं। यहां से वे राजस्थान और पंजाब ले जाकर महंगे दामों पर बेचते हैं। दोनों ने बताया कि वे अफीम को हजारी बाग से लखनऊ तक पहुंचाते हैं। इसके बाद दूसरे लोग उसे पंजाब और राजस्थान ले जाकर बेचते हैं। पहले भी दोनों कई बार अफीम लेकर जा चुके हैं। थाना प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है। बता दें कि इसके पहले भी जीआरपी बीस किलोग्राम और चौबीस किलोग्राम अफीम बरामद कर चुकी है। जीआरपी की इस सफलता पर एडीजी रेलवे ने बीस हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।