{"_id":"57250daf4f1c1b3969a92791","slug":"millions-of-mobile-phone-theft-recovered-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के लाखांे के मोबाइल फोन बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के लाखांे के मोबाइल फोन बरामद, एक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 01 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय जीआरपी द्वारा शनिवार को गिरफ्तार बदमाश के पास से बरामद लाखों के मोबाइल फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने बिहार के शटरतोड़ बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। शनिवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे प्लेटफार्म संख्या सात-आठ से शटर तोड़ कर चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके बैग से विभिन्न कंपनियों के महंगे 112 मोबाइल सेट बरामद हुए। बरामद मोबाइल की कीमत तीस लाख रुपये बताई जा रही है।
जीआरपी कोतवाली में एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र कविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जीआरपी और क्यूआरटी टीम के सदस्य शनिवार को दोपहर में स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। तभी प्लेटफार्म संख्या 7/8 पर एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा। उसके बैग की तलाशी लेने पर महंगे मोबाइल सेट और मोबाइल की बैटरी बरामद हुई।
कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना नाम संजय निवासी मोतिहारी बिहार बताया। बताया कि वह और उसके छह साथी इम्तियाज आलम , राजू दीवान, सलीम दीवान, रुस्तम, राकेश मेस्तर सभी निवासी घोड़ा साह पूर्वी चंपारन मोतिहारी और अजय कुमार निवासी लाइन बसवरिया मोतिहारी के साथ मिलकर बड़े शहरों की दुकानों को अपना निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
बरामद माल 26 अप्रैल की रात कर्नाटक के धारवाह से चोरी किया गया था। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को पुलिस महानिदेशक ने बीस हजार, पुलिस महानिरीक्षक ने 15 हजार, उपमहानिरीक्षक ने दस हजार और मेरी ओर से पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।