फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   man arrested with heroine

डेढ़ किलोग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sun, 17 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
man arrested with heroine
क्राइम
जीआरपी ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात से डेढ़ किलोग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया है। हेरोइन पाकिस्तान से बंगलादेश के रास्ते आयी थी और उसे मुरादाबाद ले जाया जा रहा था। बरामद माल की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड आंकी गई है। 
विज्ञापन

रेलवे सीओ वाराणसी परिक्षेत्र शेषनाथ सिंह ने बताया कि एडीजी रेलवे जीएल मीणा के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। एसपी के इलाहाबाद परिक्षेत्र कविंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर स्टेशन पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को दोपहर में साढ़े बारह बजे जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय, एसएसआई केदारनाथ मौर्य, कांस्टेबल सुजीत कुमार ओझा, श्रीश चंद द्विवेदी, कृष्ण कुमार, रामवृक्ष यादव, नीरज आदि प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंचे तो एक संदिग्ध युवक दिखा। जीआरपी कर्मियों को देख कर वह भागने लगा। इस पर जीआरपी ने दौड़ा कर पकड़ कर सामान की तलाशी ली तो हेरोइन मिला।
विज्ञापन


थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रज्जाक निवासी कालिया चक मालदा पश्चिम बंगाल बताया। उसके पास से एक किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बरामद माल की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ पचास लाख रुपये आंकी गई है। बताया कि पूछताछ में रज्जाक ने बताया कि पाकिस्तान से हेरोइन बंगला देश के रास्ते भारत पहुंचता है और हमें मिलता है। फिरोज नामक व्यक्ति हेरोइन हम लोगों को देता है। उसे हम लोग  दिल्ली,पंजाब,उत्तर प्रदेश में आदि राज्यों में लेकर महंगे दाम पर बेचता हूं। बताया कि हेरोइन को मुरादाबाद ले जा रहा था। जीआरपी की इस सफलता पर एसपी रेलवे ने पांच हजार, महानिरीक्षक रेलवे ने दस हजार और अपर पुलिस महानिदेशक ने बीस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पकड़े गए व्यक्ति से एसटीएफ पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed