{"_id":"574f42074f1c1baa481097dc","slug":"killing-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर पत्नी को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर पत्नी को मार डाला
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
मां की हत्या के बाद शोकाकुल बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कसाब महाल निवासी दानिश ने बुधवार की दोपहर एक बजे अपनी पत्नी रूबीना की लोहा काटने वाली आरी से गले पर प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने कूड़ा बाजार पुलिस चौकी पर जाकर घटना की जानकारी दी। पूछताछ में उसने बताया कि उसे पत्नी के चाल चलन पर शक था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना पाकर एसपी भी चौकी पर पहुंचे। आरोपी मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करता था।
कसाब महाल निवासी दानिश की शादी चकिया के सिकंदरपुर गांव में रूबीना से लगभग दस वर्ष पूर्व हुई थी। बाद में वह मुंबई कमाने चला गया। वहां उसके साथ भाई कौसर भी था। छह माह पूर्व दोनों घर लौटे थे। बुधवार को ही वह मायके से रूबीना को विदा कराकर लाया था। घर पहुंचते ही पति-पत्नी के बीच किसी बात पर तकरार हुई। इस पर दानिश उसे पीटने लगा। जिस पर दानिश का भाई पुलिस चौकी पहुंचा और इसकी जानकारी दी।
इसी बीच दानिश भी चौकी पर पहुंच गया और उसने पुलिस को पत्नी के हत्या करने की सूचना दी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।