फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kanoongo detained with Five thousand bribe

पांच हजार रिश्वत लेते कानूनगो बंदी 

Wed, 29 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 29 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanoongo detained with Five thousand bribe
कानूनगो को गिरफ्तार करने के दौरान लिखापढ़ी करती टीम।
 स्थानीय तहसील में भ्रष्टाचार निवारण की टीम ने मंगलवार को तहसील सभागार में पहुंच कर भूमि विवाद को सुलझाने के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया। 
विज्ञापन

  धरांव मड़ई गांव निवासी अधिवक्ता सतेंद्र श्रीवास्तव की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। 
धानापुर के कानूनगो सर्किल के धरांव मड़ई गांव निवासी सतेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने अपने पिता विदुर श्रीवास्तव की भूमि की पैमाइश के लिये कई बार काननूगो श्यामनारायण प्रसाद से गुहार लगाई, लेकिन कानूनगो द्वारा बार -बार दौड़ाया जा रहा था। बाद में दस हजार रुपये में नापी करने की बात तय हुई। इसको लेकर अधिवक्ता सतेन्द्र श्रीवास्तव ने भ्रष्टाचार निवारण टीम के उपाधीक्षक प्रेम शंकर दुबे से 24 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। चार दिन बाद कानूनगो को दो किस्तों में पैसा देने की बात हुई थी। मंगलवार की दोपहर में दो बजे पैसा लेने के लिये तहसील सभागार में कानूनगो ने बुलाया। पैसा देते ही भ्रष्टाचार  टीम के सदस्यों ने रंगेहाथ       पक़ड़ लिया। 
विज्ञापन

 इस बाबत उपाधीक्षक प्रेमशंकर दूबे ने बताया कि शिकायत कर्ता के आधार पर कानूनगो को पांच हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान निरीक्षक सरोज पांडेय, गोविंद बल्लभ जोशी, नरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, पुनीत सिंह, अश्वनी पांडेय      आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed