फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Flirting with girl

बालिका से छेड़खानी

Fri, 15 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 15 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Flirting with girl
हावड़ा से कालका जा रही कालका मेल के स्लीपर कोच में परिवार वालों के साथ
विज्ञापन
दिल्ली जा रही बालिका के साथ गया के पास छेड़खानी कर रहे एक युवक को जीआरपी ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया।


परिवार वालों की तरफ से मिली तहरीर पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हावड़ा से एक परिवार बुधवार की शाम कालका मेल से दिल्ली जा रहा था। उनका आरक्षण एस-3 कोच में था। परिवार में एक 11 वर्षीया लड़की भी थी।

परिवार वालों के अनुसार उसी कोच में बिहार का एक अन्य युवक विकास कुमार भी यात्रा कर रहा था। गुरुवार की सुबह करीब पौने तीन बजे ट्रेन गया पहुंची और निर्धारित ठहराव के बाद तीन बजे रवाना हुई।

ट्रेन के चलते ही बालिका लघुशंका के लिए शौचालय गई। जब वह बाहर निकलकर अपनी सीट की तरफ बढ़ी तो एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। बालिका के शोर मचाने पर उसके पिता जाग गए और युवक को पकड़कर एस्कार्ट टीम के हवाले कर दिया।

टीम की सूचना पर ट्रेन के सुबह छह बजे स्थानीय प्लेटफार्म पर पहुंचते ही जीआरपी के जवानों ने युवक को हिरासत में ले लिया। बालिका के पिता भी जीआरपी थाने पहुंचे और युवक पर पुत्री के साथ छेड़खानी करने की तहरीर दी।


 इस संबंध में जीआरपी कोतवाली प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पिता से मिली तहरीर के आधार पर जीआरपी ने आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट समेत आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी युवक विकास कुमार (22) नालंदा बिहार का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed