फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crooks arrested

लूटने वाले छह बदमाश बंदी

Tue, 11 Aug 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 11 Aug 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Crooks arrested
एसटीएफ का अधिकारी बनकर लोगों को लूटने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने रविवार की दोपहर बिछियां गांव के समीप से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई।

तलाशी में बदमाशों के पास से नीली बत्ती लगे दो वाहन, लूट के रुपये, एसटीएफ का फर्जी परिचय पत्र और भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए हैं। घटना का खुलासा एसपी ने सोमवार को कोतवाली में किया।


गौरतलब है कि चार पहिया वाहन पर नीली बत्ती लगाकर लोगों को लूटने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी। इसी दौरान रविवार को वायरलेस पर सूचना मिली कि कुछ बदमाश असलहा लहराते हुए चार पहिया वाहन से बिछिया-सकलडीहा की तरफ भाग रहे हैं।

 इसके बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने सकलडीहा रोड पर नाकेबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद चंदौली से सकलडीहा मार्ग पर नीली बत्ती लगी सफेद स्कार्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने रोका तो बदमाश वाहन छोड़ बिछियां की तरफ खेत के रास्ते भागने लगे। इस बीच बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर भी किया।

 जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और बदमाशों को पकड़ लिया। एसपी मुनिराज जी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पहले भी लूट और हत्या की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। ये खुद को एसटीएफ का अधिकारी बताकर लोगों को लूटते थे। इन्होंने अलीनगर, सरेसर, नियामताबाद  तथा अक्तूबर 2014 में कैली रोड और बबुरी में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।

 बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने मुगलसराय स्टेशन परिसर से नियामताबाद लूट की घटना में प्रयुक्त की गई सूमो गाड़ी बरामद की। इसके अतिरिक्त 32 बोर रिवाल्वर, 315, 12 और 303 बोर  के तीन तमंचे, लूट के एक लाख रुपये, तीन मोबाइल, उत्तर प्रदेश पुलिस एसटीएफ का दो फर्जी परिचय पत्र और छह जिंदा व दो खाली कारतूस बरामद किया गया।

आरोपियों में भरत पासवान निवासी बिलासपुर थाना शहाबगंज, मनीष सिंह और सौरभ जायसवाल निवासी भदोही, पवन कुमार सिंह निवासी मैढ़ी, असलम निवासी मझवार और कासिम मुगलसराय के कसाब महाल का निवासी है। एक अन्य साथी अश्वनी निवासी वार्ड नंबर चार मुगलसराय बच निकला।
इनसेट.........
पुलिस टीम को मिला पुरस्कार
चंदौली। शातिर बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में शामिल सर्विलांस प्रभारी पुनीत परिहार, कोतवाल अवधेश सिंह, अरुण यादव, राहुल सिंह, गिरीश तिवारी, विनय दूबे, रविंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार क ो एसपी ने पांच हजार और मुगलसराय के व्यापारियों ने ग्यारह हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
इनसेट.........
चंदौली। पकड़े गए बदमाश पवन सिंह, मनीष सिंह और भरत पासवान भदोही के रोहनियां, चौरी और वाराणसी जनपद के थानों में लूट और हत्या के विभिन्न मामलों में जेल जा चुके हैं। भरत शहाबगंज और सदर कोतवाली का वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed