{"_id":"5769a2f54f1c1b9172b4847d","slug":"cash-jewelry-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा तोड़कर नगदी, जेवर चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजा तोड़कर नगदी, जेवर चोरी
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ सैयदनगर में चोरों ने नजमा के घर के दरवाजे को तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी और सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सहरी के लिए जागने पर चोरी का पता चला तो नजमा ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। नजमा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्दी ही चोरों का पकड़ने का आश्वासन दिया।
कस्बा निवासी नजमा पत्नी मरहूम इस्लाम मेहनत मजदूर कर परिवार का पेट पालती है। उसने पाई पाई जोड़ कर आठ हजार रुपये नकदी जमा किए थे। यही नहीं करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने बनवा रखे थे। उसने यह सब सामान घर में बक्से में रखा था। रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य छत पर सोने चले गए जबकि नजमा आंगन में सोयी थी। आधी रात के बाद चोर घर के पिछले दरवाजे को तोड़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने बक्से में रखा नकदी और गहने लेकर चलते बने। चोरी की मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मौका मुआयना के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं नगर सहित आसपास के इलाकों में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग दहशत मे हैं। तीन माह के भीतर चोरी की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी है। वहीं पुलिस एक मामले का भी खुलासा नहीं कर पायी है।