फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cash, half a dozen mobile looted

नकदी, आधा दर्जन मोबाइल लूटे

Sat, 18 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 18 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Cash, half a dozen mobile looted
लूट के बाद मुआयना करते सीओ
कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के समीप गुरुवार की देर रात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने असलहे के बल पर मोबाइल विक्रेता से 20 हजार रुपये नगद और आधा दर्जन मोबाइल फोन लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी किरीट राठौड़, क्राइम ब्रांच व कई थानों  की पुलिस टीम के साथ मौके पर   पहुंच गए। 
विज्ञापन

मुगलसराय के सिकिटिया पशुरामपुर निवासी नंदलाल की सकलडीहा कस्बे में मोबाइल की दूकान है। गुरुवार की देर शाम नंदलाल अपने बेटे को दूकान पर बैठाकर घर चले गये। देर रात दूकान बंद करने के बाद सुभाष भाई संतोष के साथ घर वापस मुगलसराय जा रहे थे। इसी बीच बथावर अखाड़ा के समीप दो मोटर साइकल सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचा सटा दिया। इसके बाद बैग में रखे करीब आधा दर्जन मोबाइल फोन और पर्स में रखे 20 हजार रुपये लेकर भाग गये। बदमाशों के जाने के बाद नंदलाल ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने बाइक आदि से बदमाशों की खोजबीन भी की लेकिन पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही एसपी किरीट राठौड़ भी पहुंच गए। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस बाबत एसपी किरीट राठौड ने बताया कि सीओ चिरंजीव के नेतृत्व में दो टीमे गठित की गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जायेगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार तिवारी, प्रभारी कोतवाल वंशराज यादव, राधेश्याम सरोज, बलुआ थानाध्यक्ष   राजकुमार सिंह आदि रहे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से ही बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed