{"_id":"e89962204c66a0b2e7e873fc47885cce","slug":"blew-shanty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने फूंकी रिहायशी झोपड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजक तत्वों ने फूंकी रिहायशी झोपड़ी
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 13 Dec 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के डिहवां गांव के एक परचून की दूकान से सटे मड़ईनुमा
विज्ञापन
घर में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जिसमें हजारों की संपत्ति जलकर राख हो
गई। पीडि़त ने घटना की तहरीर अलीनगर पुलिस को दी है। डिहवां गांव निवासी
राजेन्द्र प्रसाद की परचून की दूकान है। दूकान के पास ही झोपड़ी लगाकर
उसमें अपना दुपहिया वाहन व अन्य सामान रखता था। रात में दूकान बंद कर घर
चला जाता था। बताते हैं कि गुरुवार की रात आराजक तत्वों ने राजेन्द्र की
झोपड़ी में आग लगा दी। सुबह जब राजेन्द्र दूकान खोलने पहुंचा तो देखा कि
उसकी झोपड़ी जल गई है। जिसमें रखे कपड़े, बिस्तर व दुपहिया वाहन समेत अन्य
सामान जल गए। घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दे दी है।