{"_id":"5c797edbbdec224bd41e392a","slug":"91551466203-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौड़ी गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें सात महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से थाने में नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।
गांव में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों पक्ष आपस में पट्टीदार हैं। एक पक्ष का कहना है कि जमीन का बंटवारा न होने के बाद भी दूसरा पक्ष मकान का निर्माण करा रहा था जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि जमीन का बंटवारा हो चुका है। जमीन बंटवारे को लेकर एक पक्ष के राजेश और दूसरे पक्ष की महाराजी के बीच विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व मामले को लेकर थाने में सुलह समझौता भी हुआ था। घटना के दिन महाराजी के पक्ष के लोग जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग दो दिन पूर्व थाने में हुए सुलह समझौते का हवाला देकर काम रोकने लगे। इस पर विवाद बढ़ने लगा और कुछ देर बाद दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल आए। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगी। मारपीट में सात महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। मारपीट में एक पक्ष के राजेश(30), छोटू उर्फ हरिनारायण(28), धनवंती (55) व रीता देवी (26) और दूसरे पक्ष की रीता(40), महराजी देवी(60), रेखा(26), पूजा (10) व सुनीता देवी(26) घायल हो गई हैं। अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्ष के लोगों को अलग किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।