फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ग्राम प्रधान के घर से तीन लाख के गहने चोरी

ग्राम प्रधान के घर से तीन लाख के गहने चोरी

Sat, 04 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के घर से तीन लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
शहाबगंज। क्षेत्र के बड़गावां के प्रधान सुमैया बेगम के घर में घुस कर चोरों ने बक्से में रखा तीन लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने चुरा लिए। सुबह आहट पाकर परिवार वालों की नींद खुुली लेकिन तब तक चोर भाग गए। सूचना पाकर सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया। एक माह में चोरी की दूसरी बड़ी घटना से इलाके में दहशत है।

पेशे से अध्यापक जियाउद्दीन की बहू बड़गावां की प्रधान हैं। लेवा इलिया मार्ग पर सुबंथा मौजे में वे पत्नी, बेटों बहुओं के साथ रहते हैं। गुरुवार को जियाउद्दीन की पत्नी तथा दो पुत्र गाजीपुर रिश्तेदारी में चले गए थे। एक पुत्र मिक्कू और दो बहूएं थीं। रात में सभी सदस्य खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए। आधी रात के बाद बकरियों के चीखने की आवाज सुनकर जियाउद्दीन की नींद खुल गई। उसने दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से सिकटनी बंद मिली। उसने फोन कर दूसरी मंजिल पर सोए पुत्र मिक्कू को सूचना दी। मिक्कू नीचे उतरा तो मुख्य दरवाजे का शटर टूटा देख कर सन्न रह गया। उसने पिता को कमरे से बाहर निकाला और अन्य कमरों की जांच की तो बक्से वाले कमरे का सामान अस्त व्यस्त था। बक्से का ताला टूटा था और उसमें से गहने सहित अन्य कीमती सामान सामान गायब थे। परिवार वालों की सूचना पर रात में ही पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही मामले की खुलासा का आश्वासन दिया। वहीं चोरी की इस घटना से गांव में दहशत है। इसी मकान से कुछ दूरी से रियाज नामक सफाई कर्मी के घर से बाइक चोरी हो गई थी। वहीं कुछ दिन पहले ही क़स्बा में एक मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर घर में घुसकर चोरों ने हजारों रुपये गहने के साथ ही एक बाइक ले उड़े थे। इस संबंध में सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने कहा कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed