फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नक्सल क्षेत्र में सुरक्षा पर मंथन, बनाई रणनीत

नक्सल क्षेत्र में सुरक्षा पर मंथन, बनाई रणनीत

Tue, 07 May 2019 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
नक्सल क्षेत्र में सुरक्षा पर मंथन, बनाई रणनीत

विज्ञापन

नौगढ़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को स्थानीय थाना परिसर में नक्सल प्रभावित तीन जनपदों के आला पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में नक्सल प्रभावित इलाके में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने की योजना बनाई गई। इस दौरान जमानत पर चल रहे नक्सलियों पर नजर रखने और पाबंद लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

एडिशनल एसपी वीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली के नक्सल पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें एडिशनल एसपी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष कांबिंग करने, नक्सली शरणदाताओं पर नजर रखने तथा पाबंद किए गए लोगों द्वारा गुट बंदी की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कहा कि राबर्ट्सगंज लोकसभा राबटर्सगंज का 80 प्रतिशत भाग नक्सल प्रभावित श्रेणी के हैं। यहां के सभी मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं तथा जंगली व पहाड़ी क्षेत्र हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बैठक में आए सोनभद्र मिर्जापुर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में बिहार झारखंड की सीमा को छोड़कर कहीं भी नक्सली गतिविधि नहीं है। एडिशनल एसपी ने निर्देश दिया कि 19 मई को बिहार राज्य के सासाराम लोकसभा सीट पर भी मतदान होना है। इसके लिए बिहार के सरहद को पूरी तरह से सील किया जाए और दोनों तरफ से आने जाने वालों का पहचान पत्र देखने के बाद ही सीमा के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। कहा की चंदौली और सोनभद्र बॉर्डर के गांवों में अधिकतर मतदाता दोनों राज्यों के मतदाताओं निवासी हैं। ऐसे लोग निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। बैठक में सीओ नक्सल नौगढ़ नीरज सिंह, सोनभद्र से सीओ नक्सल पंचायत लाल यादव, अभिनव यादव तथा सीआरपीएफ के इस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह, इस्पेक्टर हीरालाल चौरसिया, वाराणसी जोन के नक्सल प्रभारी इंस्पेक्टर बलिराम वर्मा, नक्सल प्रभारी चंदौली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव, अभिसूचना के इस्पेक्टर वेदव्यास मिश्र, नौगढ़ थाना प्रभारी स्वामीनाथ, वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान अली,कैमूर बिहार चांद प्रखंड के सीईओ अजय कुमार पासवान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed