फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बिहार में लूटकांड में शामिल रहे नगर के चार युवा

बिहार में लूटकांड में शामिल रहे नगर के चार युवा

Wed, 05 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिहार में लूटकांड में शामिल रहे नगर के चार युवा
आरोपी

विज्ञापन
सैयदराजा। सीमावर्ती बिहार के कैमूर जनपद के दो थाना क्षेत्रों में पिछले माह हुई लूट कांड में नगर के चार युवा शामिल थे। बिहार पुलिस ने सोमवार को दोपहर में नगर से तीन युवकों को गिरफ्तार की, जबकि एक फरार हो गया। मंगलवार को कैमूर डीएसपी ने लूटकांड का खुलासा किया। बताया कि लूटकांड को सात लोगों ने मिल कर अंजाम दिया था। सर्विलांस के जरिए दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ। बदमाशों के पास से लूट के 41100 रुपये, चार मोबाइल और दो बाइक बरामद किया गया।

अक्तूबर माह में 21 तारीख को मोहनियां निवासी बाबू राइन तगादा पर निकला था। दुर्गावती से 86 हजार 800 रुपये लेकर वह बाइक से मोहनिया वापस आ रहा था। बाबू राइन दुर्गावती टोल प्लाजा से आगे कुर्रा गांव के समीप पहुंचा था तभी दो बाइक पर सवार तीन बदमाश पीछे से आकर टक्कर मार दी। इससे बाबू राइन बाइक सहित नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखाकर झोले में रखे रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मोहनियां थाने में तहरीर दी। दूसरी लूट की घटना एक नवंबर को हुई। एल एंडटी कंपनी के बजरंगी कुमार तगादा कर एक लाख 24 सौ रुपये लेकर दिन में डेढ़ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से मोहनिया आ रहा था। मोहनियां में एक पेट्रोल पंप के समीप बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचेे और तमंचा सटा कर रुपये और मोबाइल ले भागे। इस लूट का मुकदमा दुर्गावती थाना मे दर्ज कराया गया। जांच पड़ताल के दौरान सर्विलांस से तीन युवकों का पता चला। इस पर बिहार के दुर्गावती निवासी इसरार अली, सावट थाना दुर्गावती निवासी विकास कुमार उर्फ बबलू और दुर्गावती निवासी शमशाद को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपने चार अन्य साथियों के नाम बताए जो सैयदराजा निवासी हैं। इस पर बिहार पुलिस ने नगर निवासी बाबू खान उर्फ अफसर खान, जफर अली और प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया। जबकि एक फरार हो गया। कैमूर के डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि दुर्गावती व मोहनिया थाने मे दर्ज दोनों लूट कांड मामले मे सात लोगों में छह की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed