फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एक ही रात में दो घरों से लाखों रुपये की चोरी

एक ही रात में दो घरों से लाखों रुपये की चोरी

Sun, 12 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात में दो घरों से लाखों रुपये की चोरी
चोरी

विज्ञापन
मुगलसराय। कोतवाली अंतर्गत नगर के अलग अलग मुहल्लों में एक ही रात में चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। शाहकुटी मुहल्ले में तो पूरा परिवार भागवत कथा सुनने गया और इसी बीच चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। वापस लौटने पर चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचित किया। वहीं चतुर्भुजपुर के छिड़े में सुबह चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
कोतवाली के शाहकुटी मुहल्ला के नेपाली बाड़ा निवासी गोविंद उर्फ नटवर बाजार में फास्टफूड की दूकान संचालित करता है। उसने जमीन खरीदने के लिए नकदी घर के आलमारी में रखी थी। शुक्रवार को घर के बगल में ही चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन था। ऐसे में शाम छह बजे पूरा परिवार घर में ताला बंद कर कथा सुनने चल गया। गोविंद अपनी दूकान पर था। चोर घर में घुस गए और आलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे दो लाख 48 हजार रुपये नकद, एक तोले भार का सोने के दो झूमके सहित अन्य सामान चुरा लिए। कथा सुनकर रात आठ बजे परिवार के लोग घर पहुंचे और बाहर का ताला टूटा देखा तो शोर मचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

इसी तरह चतुर्भुजपुर के छिड़े में अवधेश तिवारी के घर में घुसकर चोरों ने नकदी सहित एक लाख रुपये मूल्य से अधिक के सामान चुरा लिए। मूल रूप से गोरखपुर के निवासी अवधेश दिल्ली में रहकर निजी काम करता है। दो वर्ष पहले उसने छिड़े में मकान बनाया है। घर में उसकी पत्नी मीरा, बेटा सूरज और दो बेटियां रहती हैं। रात में मीरा बेटियों के साथ आगे के कमरे में सोई थी जबकि उसका बेटा सूरज अंदर के कमरे में सोया था। आधी रात के बाद चोर सामने के चहारदीवार फांद कर अंदर घुस गए और अंदर के कमरे में रखे पर्स से 10 हजार और गुल्लक में जमा 12 हजार नकद के साथ पर्स में रखे सोने का कान का झुमका, मंगलसूत्र, सोने की चेन, नाक की नथिया आदि चुरा लिया। यही नहीं अन्य कागजात भी लेकर चोरों ने छत पर बिखेर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को तहरीर दी। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि मुहल्ले में दिन रात जूआ का खेल होता और नशेड़ी घूमते हैं। पुलिस की गश्त न होने की वजह से चोरी की घटना बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने किया निरीक्षण
मुगलसराय(ब्यूरो)। चहनियां विकास खंड अंतर्गत कुरहना गांव के कोटे की दूकान पर शनिवार की शाम सकलडीहा एसडीएम छेदी लाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान पर इलेक्ट्रानिक तौल मशीन न होने पर फटकार लगाई। यही नहीं दो माह का लेन देन का रजिस्टर जांच के लिए साथ ले गए। एसडीएम ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर धांधली नहीं होने दी जाएगी। इसी क्रम में जांच की गई। इस तरह औचक निरीक्षक लगातार किया जाएगा। इस मौके पर गांव के अनुपम, धीरज, अंकित, आलोक सिंह, पनारू सिंह, भोनू पासवान आदि रहे।


03.ट्रेन पकड़ने के चक्कर में महिला गिरी
मुगलसराय(ब्यूरो)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे चलती ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में महिला फिसल कर नीचे गिर पड़ी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और उसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने महिला को बाहर निकाला।

बिहार प्रांत के पटना निवासी सोना झा अमृतसर से सियालदह जा रही डाउन 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन सेअपने परिवार के साथ लुधियाना से पटना जा रहे थे। सुबह साढ़े आठ बजे ट्रेन स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर रूकी। ट्रेन रुकने पर सोना की पत्नी पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गई। नल पर भीड़ होने की वजह से वह जब तक पानी की बोतल भरती ट्रेन खुल गई। इस पर दौड़कर वह चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगी। इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह प्लेटफार्म के नीचे गिर गई। यह देख यात्रियों की सांसे अटक गई। आनन फानन में यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। शोर सुनकर आरपीएफ और जीआरपी भी मौक पर पहुंच गई और महिला को ट्रेन के नीचे से निकाला। यह संयोग ही था कि महिला को अधिक चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed