{"_id":"5b8991a942c792465274bc9d","slug":"71535742377-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क के किनारे मिला युवक का शव
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत भटरिया गांव के समीप शुक्रवार की भोर में चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग पर गांव निवासी छोटेलाल (35) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे, वहीं कुछ दूरी पर साइकिल क्षतिग्रस्त हाल में पड़ी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस किसी वाहन के धक्के से युवक के मौत होने की आशंका जता रही है।
शुक्रवार की भोर में ग्रामीण पीडीडीयूनगर-चकिया मार्ग पर टहलने के लिए निकले थे। भटरिया गांव के समीप सड़क के किनारे युवक का शव पड़ा देख ग्रामीण भौचक रह गए। शव मिलने की खबर देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पहचान की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस शव कब्जे में लेकर थाने ले आई। सूचना पाकर भटरिया गांव के लोग थाने पहुंचे तो उन्होंने मृतक की पहचान भटरिया निवासी छोटेलाल के रूप में की। छोटेलाल के मौत की खबर होते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया और वे भागे भागे थाने पहुंचे। परिवार वालों के अनुसार छोटेलाल प्लंबरिंग का काम करता था और गुरुवार को काम करने के लिए पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) गया हुआ था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवारीजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही क्षतिग्रस्त हाल में साइकल पड़ी थी। इसे देख कर लग रहा है कि रात में किसी वाहन ने साइकल को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने और सिर में चोट लगने की वजह से छोटेलाल की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।