{"_id":"5b0714a04f1c1bf66e8b4682","slug":"71527190688-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी से अवैध संबंध में भाई ने भाई पर चलाई थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी से अवैध संबंध में भाई ने भाई पर चलाई थी गोली
Updated Fri, 25 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा । स्थानीय गांव में दो माह पूर्व घर में सो रहे युवक को गोली मारने की घटना का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। कंदवा थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पीड़ित भरत बिंद के छोटे भाई शंकर बिंद ने अपने भाई पर गोली चलाई थी। पूछताछ में शंकर ने पुलिस को बताया कि बड़े भाई भरत की पत्नी से अवैध संबंध के चक्कर में उसने गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।
17 मार्च को कंदवा गांव में भरत बिंद नामक युवक को बदमाशों ने उस वक्त गोली मार दी थी जब वह अपने घर में सो रहा था। गोली कमर में लगने से भरत बिंद की स्थिति काफी दिनों तक नाजुक बनी रही। इसके बाद पीड़ित के बड़े भाई गणेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कंदवा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया और पड़ताल में जुट गई। इस दौरान छानबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली घटनाक्रम के पीछे भरत का छोटा भाई शंकर बिद शामिल है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और शंकर को गुरुवार की दोपहर ढाई बजे अमड़ा गांव के समीप पुलिस के पास से तमंचे के साथ धर दबोचा। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए शंकर ने घटना को अंजाम दिए जाने की बात कबूल कर ली है। सीओ ने बताया कि शंकर ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका बड़े भाई भरत की पत्नी ममता के साथ ढाई वर्ष से अवैध संबंध थे। इसके चलते उसने अपने भाई पर गोली चलाई थी।