फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, नहर में उतराया मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, नहर में उतराया मिला शव

Wed, 21 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, नहर में उतराया मिला शव
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के तियरा गांव के समीप लेफ्ट कर्मनाशा नहर में मंगलवार को तियरा गांव निवासिनी 14 वर्षीय श्वेता नामक किशोरी का शव पानी में उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और उसे थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। तियरा गांव निवासी अध्यापक जैनेन्द्र कुमार कि 14 वर्षीय पुत्री श्वेता बबुरी स्थित विंध्यवैली पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी। विद्यालय में अन्य कक्षाओं की चल रही परीक्षा के चलते मंगलवार वह घर पर ही थी। परिवार वालों के अनुसार घर में जब सभी लोग काम में व्यस्त थे इसी बीच श्वेता घर से निकल कर कहीं चली गई। दोपहर लगभग दो बजे सूचना मिली की लेफ्ट कर्मनाशा नहर में किसी किशोरी का शव उतराया मिला है। इसके बाद नहर के आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची जब शव को नहर से बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त श्वेता के तौर पर हुई। इस संबंध में थाना प्रभारी एनएन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed