{"_id":"5a736ada4f1c1bff388b5d08","slug":"71517513434-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाईको की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाईको की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव के समीप दुलहिया दाई मंदिर के पास गुरुवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार रामप्यारे बिंद (28) की मौके पर ही मौत हो गई। राम प्यारे हेलमेट पहने हुए था। रामप्यारे मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के बेलहर गांव का निवासी था। वहीं इस दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र के पिपरियां गांव निवासी रिंकू(18) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामप्यारे की ससुराल नगर पंचायत चकिया के इंदिरा नगर में है। वह ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था। दुलहिया दाई मंदिर के पास रामप्यारे की बाईक और रिंकू की बाईक में जोरदार टक्कर हो गई।