{"_id":"5a2ae8ad4f1c1b87698c088e","slug":"71512761517-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत रेल अधिकारी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये की छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत रेल अधिकारी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये की छिनैती
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
छिनैती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। कोतवाली अंतर्गत रेलवे के इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित आरएमएस रेस्ट हाउस के समीप गुरुवार को दोपहर में दो बजे बैंक से रुपये निकालकर पैदल ही रेल क्वार्टर जा रहे सेवानिवृत्त रेल अधिकारी से बाइक सवार उचक्कों ने डेढ़ लाख रुपये की छिनैती कर फरार हो गये। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े व्यस्त सड़क पर छिनैती होने से लोगों में दहशत है।
रेलवे के कैरेज एंड वैगन डिपार्टमेंट में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए राजेन्द्र प्रताप वाराणसी के मंडुआडीह में घर बनवा रहे हैं। मजदूरों का पेंमेंट करने के लिए बैंक आफ इंडिया की शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकाले और पैदल ही इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित अपने रेलवे क्वार्टर के लिए चल दिए। राजेन्द्र प्रसाद ने डेढ़ लाख रुपये एक बैग में रख कर बैग को झोले में रख लिया। रास्ते में उसे रेलवे के ही एक साथी मिले। उनसे बात करते हुए वे पैदल चल रहे थे। दोपहर में दो बजे आरएमएस रेस्ट हाउस के पास पल्सर पर सवार होकर दो युवक आए। बाइक से राजेन्द्र प्रसाद को पीछे से धक्का मार दिया। इससे राजेन्द्र नीचे गिर गए। इस बीच बाइक पर पीछे बैठा युवक झोला छीन लिया और वे भाग निकले। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट पहन रखी थी। इससे पहचान नहीं हो सकी। राजेन्द्र संभल कर शोर मचाते और लोग जुटते तब तक बाइक सवार दूर जा चुके थे। दिनदहाड़े रुपयों की छिनैती से क्षेत्र में खलबली मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। राजेन्द्र की सूचना पर सौ नंबर पुलिस, रेलवे चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।