फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लाखों रुपये लेकर फाईनेंस कंपनी फरार

लाखों रुपये लेकर फाईनेंस कंपनी फरार

Fri, 04 Aug 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये लेकर फाईनेंस कंपनी फरार

विज्ञापन
चकिया(चंदौली)। नगर के वार्ड नं. 7 निर्भयदास में कार्यालय बनाकर पिछले 15 दिनों से गरीबों से पैसा लेकर लोन दिलाने का झांसा देने वाली फाइनेंस कंपनी फरार हो गई। कंपनी के झांसे में आकर ठगे गए ग्रामीणों ने कंपनी के फरार होने पर बंद पड़े कार्यालय के सामने गुरुवार को प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेकर कंपनी के मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर के वार्ड नं. 7 के निवासी सेवानिवृत्त पशुपालन के विभाग के फर्मासिस्ट पीसी श्रीवास्तव के आवासीय मकान में किराए पर 20 जुलाई को महिला विकास समिति एवं बजाज एलियांग नामक कंपनी के लोगों ने कार्यालय खोला था। कार्यालय खोलने के बाद कंपनी के लोगों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों से 1350, 700, 300 रुपये जमा कराए। रजिस्ट्रेशन की धनराशि के आधार पर क्रमश: एक लाख, 50 हजार तथा 20 हजार रुपये का ऋण देने का प्रलोभन दिया गया। रजिस्ट्रेशन कराए लोगों को 3 अगस्त को ऋण देने के लिए फाइनेंस कंपनी के आफिस पर बुलाया गया। गुरुवार लोग ऋण लेने के लिए कंपनी के आफिस पर पहुंचे तो वहा ताला बंद देख कर उनके होश उड़ गए। आफिस बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने आफिस के सामने प्रदर्शन करते हुए धरना आरंभ कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया तथा उन्हें थाने ले आए। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मिर्जापुर शहर के तेलियागंज निवासी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर मनोज तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। ठगे गये लोगों में रघुनाथपुर के 13, हेतिमपुर के 21, हरिपुर बाड़ेपर के 13 तथा मुजफ्फरपुर गांव के 16 लोगो के नाम अब तक सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed