फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तोता पकड़ाया

तोता पकड़ाया

Fri, 21 Jul 2017 01:26 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
तोता पकड़ाया

विज्ञापन
मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस ने गुरुवार को दोपहर में साढ़े 12 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के ओवरब्रिज के समीप से तीन पिंजरों में बंद करीब दो सौ तोता बरामद किया। तोता की तस्करी के आरोप में दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी के अनुसार तस्कर तोता को इलाहाबाद से वर्दमान ले जा रहे थे। जीआरपी ने तोता को वन विभाग के हवाले कर दिया और तस्करों का चालान कर दिया।

अपर पुलिस उपमहानिदेशक रेलवे बीके मौर्य, एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र दीपक भट्ट के निर्देश पर सावन माह में स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को दोपहर में साढ़े 12 बजे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बोरे में छिपाकर रखे बड़े बड़े पिंजरे को देख कर जीआरपी कर्मियों को शक हुआ तो साथ खड़े युवकों से पूछताछ की और बोरा हटाकर देखा तो काफी संख्या में पिंजरे में तोते बंद मिले। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम शेख अहमद और शेख वसीम निवासी वर्दमान बताया। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे इलाहाबाद से तोते लेकर वर्दमान में ले जाकर महंगे दामों पर बेचते हैं। लोग इसे पालने के लिए खरीदते हैं। बताया कि दोनों लंबे समय से इस तरह की तस्करी कर रहे हैं। जीआरपी ने दोनों को पकड़ कर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर मुगलसराय वन रेंजर राधेश्याम यादव दल बल के साथ जीआरपी में पहुंचे। यहां जीआरपी ने बरामद तोते को वन विभाग के हवाले कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इतने बड़े पैमाने पर तोता रखना वन्य जीव अपराध कानून की श्रेणी में आता है। बताया कि बरामद तोते को वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed