{"_id":"5c8d48eebdec221428361e18","slug":"51552763118-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान की पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के जवान की पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा स्थित एक एटीएम मेें दो दिन पूर्व सेना के जवान की पत्नी का एटीएम कार्ड बदलकर उच्चकों ने 22 हजार रूपये उड़ा दिए। घटना के बाद स्थानीय कोतवाली में सुनवाई न होने पर शनिवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई है। एसपी ने शीघ्र ही उचक्कों को गिरफ्तार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इब्राहिमपुर गांव के बंशीराम शर्मा भारत-तिब्बत पुलिस फोर्स में तैनात थे। बीते 18 मार्च 2015 को सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। पत्नी उमा शर्मा बीते दो दिन पूर्व स्टेट बैंक शाखा सकलडीहा के एटीएम से रूपया निकालने गई थी। इसी बीच उच्चकों ने उन्हें गुमराह कर एटीएम कार्डबदल दिया। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 19 हजार 33 सौ रुपये ट्रांसफर करने का मैसेज आया। इधर वे बदले गए एटीएम कार्ड को लेकर घंटों पैसा निकालने के लिए परेशान रहीं। धोखधड़ी की जानकारी होने पर उन्होंनेकोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की पर पुलिस की खानापूर्ति करती रही। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले को क्राईम ब्रांच को सौंप दिया गया है। शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।