{"_id":"5be86fd1bdec22696a3ae63d","slug":"51541959633-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसा यातायात माह, हर जगह लगता है जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैसा यातायात माह, हर जगह लगता है जाम
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। शासन के निर्देश पर एक नवंबर से चलने वाले यातायात माह में भी लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। पुलिस जुर्माना वसूलने और चालान करने तक सिमट गई है। यातायात विभाग ने अब तक 332 वाहनों का चालान कर 92900 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
जनपद में जाम से जाम से लोगों को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। लोगों को आस लगी कि यातायात माह में जाम से कुछ छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन यह नहीं मिल पा रहा है । वहीं यातायात माह के दौरान एक सप्ताह में राजस्व में भी कमी आई है। जहां विभाग ने पिछले वर्ष 450 वाहनों का चालान कर एक लाख 50 हजार रुपये समन शुल्क के रूप में वसूल किया था वहीं इस बार 332 वाहनों का चालान कर मात्र 92900 रुपये जुर्माना वसूल किया है। यातायात प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि यातायात माह में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को यातायात के नियमों का पालन के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। राजस्व की बढ़ोतरी की जाएगी और इसका असर जनपद में जल्द ही दिखेगा।