{"_id":"5b981549867a557ebf6cb9fc","slug":"51536693577-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 बोरा खाद्यान्न ले जाते प्रधानाध्यापक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 बोरा खाद्यान्न ले जाते प्रधानाध्यापक को पकड़ा
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। क्षेत्र के खरौझा ग्राम स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाने का अनाज घर ले जाते समय प्रधानाचार्य को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक हौसला पांडेय एक मैजिक पर लादकर 13 बोरा अनाज अपने घर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने रास्ते में घेराबंदी कर मालवाहक को रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन सहित अनाज को कब्जे में लेकर प्रधानाध्यापक को थाने ले गई। सूचना पर थाने पहुंचे शहाबगंज व चकिया के आपूर्ति निरीक्षकों की मौजूदगी में लिखा- पढ़ी के बाद पुलिस ने प्रधानाध्यापक को छोड़ दिया। पकड़ा गया अनाज वाहन पुलिस के कब्जे में है। विभागीय अधिकारी जांच में जुटे गए हैं।
प्रधानपति जितेंद्र कुमार व ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक पूरे महीने स्कूल में बनाए जाने वाले मिड डे मील का अनाज कोटेदार के यहां से एकमुश्त उठा लेते हैं। अनाज को वह अपने घर बनरसिया गांव ले जाते हैं। वहां से थोड़ी- थोड़ी मात्रा में अनाज मंगाकर मीनू के तहत स्कूल में भोजन बनवाते हैं। आरोप है कि इसमें आधा अनाज हर माह गायब कर दिया जाता है। इस माह का भी अनाज कोटेदार के यहां से उठान कराने के बाद प्रधानाध्यापक मैजिक पर लदवा कर अपने घर ले जा रहे थे। जैसे ही वाहन कोटे की दुकान से उनके घर के लिए रवाना हुआ, पहले से ताक में बैठे ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। उन्होंने चालक से पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अनाज लदे मालवाहक को और प्रधानाध्यापक को थाने ले गई। उसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद यादव को जानकारी दी। उनकी सूचना पर चकिया के आपूर्ति निरीक्षक नरेंद्र चौबे व शहाबगंज के आपूर्ति निरीक्षक विनोद श्रीवास्तव थाना पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रधानाध्यापक को छोड़ दिया। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी जाएगी। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि जांच कार्य पूरा होने तक वाहन और राशन को थाने में सुरक्षित रखा जाएगा।