{"_id":"5a8338304f1c1b90268ba01c","slug":"51518549040-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली अंतर्गत नेहरू नगर से होकर गुजरे रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को एक युवक का शव मिला। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मृतक की जेब से मिली डायरी पर लिखे मोबाइल नंबरों के जरिए शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
दोपहर के वक्त कुछ लोग रेलवे लाइन किनारे गए तो देखा कि झाड़ियों के पास 30 वर्षीय एक व्यक्ति शव औंधे मुंह पड़ा है। इसकी जानकारी होने पर अन्य लोग भी जमा हो गए। लोगों ने शव मिलने की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से एक डायरी मिली, जिस पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे हुए थे । पुलिस ने उक्त नंबरों पर संपर्क कर मृतक की शिनाख्त करनी चाही, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसके बारे में सही जानकारी नहीं दे सका। डायरी पर ईंट-भट्ठों के नाम लिखे थे, जिससे उक्त युवक मजदूर प्रतीत हो रहा था। लोगों ने आशंका जताई कि यात्रा के दौरान किसी ट्रेन से गिरने की वजह से युवक की मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन